Zara Hatke Zara Bachke: विक्की-सारा की जोड़ी ने मचाया धमाल, तीसरे दिन आंकड़ों में आया भारी उछाल
सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। तीन दिनों में फिल्म का कलेक्शन बेहतरीन रहा।

Zara Hatke Zara Bachke Collection Day 3: विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा बचके जरा हटके' 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। फैंस को सारा और विक्की की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म
40 करोड़ के बजट में बनी फिल्म जरा हटके जरा बचके में विक्की कौशल और सारा अली खान की नोकझोंक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कहानी में दोनों की शादी में कई सारे ट्विस्ट और टर्न दिखाए गए हैं। दर्शकों की तरफ से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। तीन दिनों में फिल्म ने कितना कलेक्शन किया आइए जानते हैं।
तीसरे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओपनिंग डे पर फिल्म जरा हटके जरा बचके ने ठीक-ठाक कमाई की। आंकड़ो के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को 5.49 करोड़, दूसरे दिन यानी शनिवार को 7.20 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं रविवार यानी वीकेंड पर ये आंकड़ा 8.50 करोड़ जा पहुंचा। इन तीन दिनों का कलेक्शन मिलाकर देखें तो फिल्म ने अब तक 21.19 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में फिल्म बजट की आधी लागत निकाल लेगी। खैर देखना होगा कि, वीक डेज पर इसी रफ्तार से फिल्म कमाई कर पाती है या नहीं।
फिल्म के किरदार
बता दें कि, फिल्म जरा हटके जरा बचके में विक्की कौशल और सारा अली खान ने पहली बार स्क्रीन शेयर की। वहीं फिल्म में इन दोनों के अलावा नीरज सूद, राकेश बेदी और शारिब हाशमी लीड रोल में नजर आए। दोनों एक्टर्स ने फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन किया था। वहीं फिल्म के ट्रेलर को भी फैंस की तऱफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला।












Click it and Unblock the Notifications