'अपना नाम सारा से सीता कर लो', सारा अली खान के कामाख्या मंदिर पहुंचने पर भड़के मुस्लिम फैंस और फिर जो हुआ
Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी धार्मिक यात्राओं के लिए भी काफी फेमस हैं। सारा अली खान अपने अच्छे बर्ताव के लिए पैपराजी के बीच काफी पॉपुलर हैं। फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें क्लिक करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।
सारा अली खान मानती हैं कौन सा धर्म?
आपको बता दें कि सारा अली खान के पिता बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान मुस्लिम हैं और उनकी मां अमृता सिंह हिंदू हैं। ऐसे में सारा अपने दोनों की बैरेंट्स के धर्मा का सम्मान करती हैं। सारा जहां अपेन पिता के साथ ईद मनाती हैं, वहीं वह अपनी मां के साथ नवरात्रि की पूजा करती भी नजर आती हैं।

मंदिरों की धार्मिक यात्रा करती हैं सारा
सारा अली खान को अधिकतर समय मंदिरों की धार्मिक यात्रा करते देखा गया है। कभी वह शिवभक्ति में डूबकर केदारनाथ और महाकाल पहुंच जाती हैं तो कभी बनारस की गलियों में घूमती नजर आती हैं।
गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर पहुंची थीं सारा अली खान
-वहीं एक बार फिर सारा अली खान आध्यात्मिक यात्रा पर निकली हैं। इस बार उन्होंने मां शक्ति का आशीर्वाद लेने के लिए गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर का दौरा किया है। सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गुवाहाटी की अपनी यात्रा की कई तस्वीरें शेयर की हैं।
-तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने ब्रह्मपुत्र नदी पर रिवर क्रूज का भी आनंद लिया है। इस पवित्र स्थान पर पहुंचीं सारा अली खान सफेद सूट और दुपट्टे में नजर आ रही हैं। हालांकि, इस बार उन्हें भारी आलोचना का सामना करना पड़ा है। सारा के बार-बार मंदिर जाने से बहुत से मुसलमान लोग चिढ़ गए हैं।
-आपको बता दें कि सारा अली खान के इस धार्मिक यात्रा की कुछ तस्वीरों में वह नाव पर बैठीं मजर आ रही हैं। वहीं एक फोटो में वह अपने चेहरे के एक हिस्से को ढकती हुई भी दिखाई दे रही हैं। आखिरी तस्वीर में सारा को कामख्या मंदिर में आशीर्वाद मांगते हुए देखा जा सकता है।
-इस धार्मिक यात्रा की तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा अली खान ने कैप्शन में लिखा है- निरंतर प्रवाह के बीच शांति के पल। सांस लेने और धीमी गति से चलने का एक उद्देश्य पूरा। नदी की फुसफुसाहट सुनें, सूरज की चमक महसूस करें। गहराई में घूमें, जीवन को अपनाएं और खुद को बढ़ने दें। सारा ने लोकेशन को ब्रह्मपुत्र नदी, गुवाहाटी के रूप में टैग किया है।
सारा अली खान पर भड़के मुस्लिम फैंस
-आपको बता दें कि कामख्या मंदिर जाने से पहले फरवरी 2025 में सारा अली खान झारखंड के देवघर में बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंची थीं। इंस्टाग्राम पर अपनी उस धार्मिक यात्रा की तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा ने लिखा था- जय बाबा बैद्यनाथ। उस समय भी सारा को जमकर ट्रोल किया गया था।
-सारा अक्सर पवित्र स्थानों की यात्रा करती रहती हैं और सोशल मीडिया पर अपने फैंस और फॉलोअर्स के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन कमेंट सेक्शन में उन पर कुछ लोग हावी हो जाते हैं और उन्हें धर्म का पाठ पढ़ाने की कोशिश करते रहते हैं।
-इस बार भी कामख्या मंदिर के पोस्ट पर सारा अली खान के मुसलमान फैंस काफी भड़क गए हैं। लोगों ने जमकर कमेंट्स किए हैं और उन्हें भला बुरा कहा है। एक ने तो कमेंट करते हुए लिखा है- अपना नाम सारा से बदलकर सीता रख लो। कई मुस्लिम फैंस सारा अली खान की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
सारा अली खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
सारा अली खान को आखिरी बार फिल्म 'स्काई फोर्स' में देखा गया था। वह इस फिल्म में अक्षय कुमार और वीर पहारिया के साथ नजर आई थीं। अब जल्द ही सारा अली खान बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में दिखाई देंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु हैं।












Click it and Unblock the Notifications