आखिर किस धर्म को मानती हैं सारा अली खान? सरनेम के सवालों पर क्यों कहा-'नहीं है मुझे कोई शर्म'

Sara Ali Khan On Surname: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता सैफ अली खान मुस्लिम हैं तो वहीं मां अमृता सिंह हिंदू हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अक्सर अपने सरनेम को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। इस पर खुद सारा अली खान ने करारा जवाब दे दिया।

सारा अली खान एक मुस्लिम होकर भी हिंदू समुदाय भी आस्था रखती हैं। एक्ट्रेस अक्सर केदारनाथ मंदिर जाती रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के इस अंदाज को कई फैंस पसंद भी करते हैं लेकिन कई बार सारा धार्मिक मान्याताओं की वजह से ट्रोल हो जाती हैं। अब सारा अली खान ने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर मुंहतोड़ जवाब दिया।

Sara Ali Khan

Galatta India से बातचीत में सारा अली खान ने कहा, मेरी धार्मिक मान्यताएं, मेरी फूड चॉइस, मैं एयरपोर्ट पर किस तरह से जाना चाहती हूं, यह मेरा फैसला है। मैं इसके लिए कभी माफी नहीं मांगूंगी। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मेरी धार्मिक आस्था क्या है।'

इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि वह मंदिर जाती हैं जिसकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'यह मेरी पर्सनैलिटी का एक हिस्सा है। चूंकि दर्शक मुझे और मेरे दोस्तों और परिवार को नहीं जानते हैं। लेकिन जो मेरे करीबी दोस्त हैं उनको पता है कि मैं कभी नासमझ होती हूं और कब सीरियस होती हूं। हालांकि इस चीज को अभी तक फैंस स्वीकार ही नहीं कर पा रहे हैं।'

सारा अली खान ने अंत में साफ शब्दों में कहा कि वह हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्म की आस्था में विश्वास रखती हैं। ये मेरी मर्जी है कि मैं मंदिर जाऊं या फिर मस्जिद। सारा ने माना अतीत में खुद को दुनिया के सामने प्रेजेंट करने को लेकर वो दिखावटी थीं। लेकिन समय के साथ अब उन्होंने ये सब करना छोड़ दिया है। बता दें कि, सारा अली खान अक्सर केदारनाथ और उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जाती रहती हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि उन्हें यहां जाकर शांति मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+