सारा अली खान ने मैगजीन के कवर पर बिखेरा जादू, नहीं देखा होगा एक्ट्रेस का ऐसा लुक
सारा अली खान हाल ही में एली मैग्जीन के कवर पर नजर आईं। इस मैगजीन के लिए करवाए फोटोशूट में सारा बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।
मुंबई, 13 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का नाम इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार है। उन्होंने कम समय में ही अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फैंस के दिलों में अपनी अलग जगह बना ली। वहीं इसके अलावा सारा अली खान को उनके फैशन सेंस के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस एक मैगजीन कवर पर अपना जलवा बिखेरती हुई नजर आई।

कवर पर दिखा सारा अली खान का डीवा लुक
सारा अली खान हाल ही में एक भारतीय मैगजीन एली (Elle) के कवर पर नजर आईं। इस मैगजीन के लिए करवाए फोटोशूट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की परफेक्ट ड्रेस पहनी हुई है। सारा अली खान वास्तव में एक डीवा लग रही हैं। वहीं सारा अली खान के मेकअप की बात करें तो उन्होंने इस ड्रेस के साथ अपने स्ट्रेट हेयर रखकर सिंपल मेकअप किया है। जिससे वह और भी ज्यादा एट्रेक्टिव नजर आ रही हैं। इसके साथ ही सारा अली खान ने अपनी ब्लैक कलर की खूबसूरत ड्रेस के साथ गोल्डन ज्वेलरी पहनी हुई है। जिससे एक्ट्रेस अपनी हॉटनेस का जलवा बिखेरती हुई नजर आईं।
सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म
बता दें कि, सारा अली खान की ये तस्वीर खुद एली मैगजीन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान जल्द ही आदित्य धर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म महाभारत के अश्वत्थामा पर आधारित होगी। इसके अलावा सारा अली खान लक्ष्मण उकेटर की अनटाइल्टड फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications