Video: सारा अली खान और जाह्नवी कपूर पहुंचे केदारनाथ, पूजा करते देख यूजर बोले- 'वाह, इसे कहते हैं संस्कार'
Video:सारा अली खान और जाह्नवी कपूर पहुंचे केदारनाथ, पूजा करते देख यूजर बोले- 'वाह, इसे कहते हैं संस्कार'
मुंबई, 01 नवंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और जाह्नवी कपूर की दोस्ती हमेशा से बी-टाउन में चर्चा का विषय रही है। दोनों एक्ट्रेस को जिम और शॉपिंग के वक्त कई बार एक साथ देखा गया है। फैन्स के लिए सारा अली खान और जाह्नवी कपूर की दोस्ती को नई बात नहीं है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक साथ तस्वीरें पोस्ट करती हैं। लेकिन इस बार दोनों को एक साथ मुंबई के बाहर स्पॉट किया गया है। जी हां, सारा अलि खान और जाह्नवी कपूर दोनों को एक साथ उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर में देखा गया है। दोनों एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सारा और जाह्नवी को एक साथ पूजा करते देख लोग बोले- इसे कहते हैं संस्कार
सारा अली खान और जान्हवी कपूर दोनों के केदारनाथ मंदिर में पूजा करते हुए तस्वीर और वीडियो एक्ट्रेस के फैन पेज ने शेयर की है। तस्वीरों में सारा और जाह्नवी को एक साथ हाथ जोड़कर पूजा करते देखा गया है। पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया है, ''वाह। इसे संस्कार कहते हैं। आप दोनों बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। भगवान आप दोनों का भला करे! वे केदारनाथ धाम में हैं!"
Recommended Video

एक-दूसरे के साथ सारा और जाह्नवी ने दिए कई पोज
सारा अली खान और जान्हवी कपूर दोनों ने केदारनाथ में एक साथ कई सारे पोज दिए हैं। दोनों एक वीडियो में एक साथ पूजा करते भी देखा गया है। कुछ तस्वीरों में सारा अली खान को ग्रे ईयरमफ्स के साथ पर्पल बॉम्बर जैकेट पहने देखा गया। जबकि जान्हवी ने मफलर के साथ एक शानदार सिल्वर जैकेट पहना था।

आखिर कैसे दोस्त बने सारा और जान्हवी
सारा अली खान और जान्हवी कपूर हाल ही में दोनों रणवीर सिंह के शो द बिग पिक्चर में नजर आए थे। दोनों एक्ट्रेस ने यहां अपनी दोस्ती के बारे में बात की। एपिसोड के दौरान रणवीर सिंह ने जान्हवी और सारा से पूछा कि वे दोस्त कैसे बने। सबसे पहले उन्होंने कहा कि दोनों के "कॉमन फ्रेंड्स" हैं। फिर जान्हवी कपूर ने कहा, ''मैं सारा से पहली बार एक अवार्ड फंक्शन में मिली थी। मैंने मम्मा (दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी) के साथ टैग किया था और हम बहुत छोटे थे। मुझे आज भी याद है सारा बार-बार अमृता आंटी (अमृता सिंह) की नायिका वाले नखरे कर रही थी। मुझे लगता है कि उस समय उसने साड़ी या सलवार कमीज पहनी हुई थी।''












Click it and Unblock the Notifications