सपना चौधरी के नए गाने ने लोगों को बनाया अपना दीवाना, दिखाए देसी मूव्स

सपना चौधरी का नया गाना 'लव यू गोरी रे' रिलीज हो गया है। इस नए हरियाणवी गाने में सपना चौधरी को गांव की छोरी के सिंपल लुक में देखा जा सकता है।

मुंबई, 29 अगस्तः हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के गाने सोशल मीडिया पर आते ही सुपरहिट हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी के गाने तेजी से वायरल होते हैं। लो ग उनके गानों को खूब पसंद करते हैं और जमकर उन पर थिरकते नजर आते हैं। सपना को ज्यादातर गानों में जबरदस्त लटके झटके मारते देखा जाता है लेकिन हाल ही में वह गांव की सीधी साधी छोरी के लुक में नजर आ रही हैं। गांव की छोरी के लुक में अब सपना चौधरी अपने नए गाने से लोगों को एंटरटेन कर रही हैं। सपना चौधरी का नया गाना लव यू गोरी रे रिलीज हो गया है। इस नए हरियाणवी गाने में सपना चौधरी को गांव की छोरी के सिंपल लुक में देखा जा सकता है।

sapna choudhary

गांव की गोरी बनी सपना चौधरी
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने नए गाने लव यू गोरी रे सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। हालांकि सिंपल लुक में भी सपना चौधरी काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। उनका ये देसी लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। आपको बता दें इस गाने को सपना चौधरी पर फिल्माया गया है। इसे नोनू राणा ने है। इस गाने को लेकर सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। सपना चौधरी ने लिखा है-प्यारे प्यारे लोगों के लिए ये प्यारा सा गीत- लव यू गोरी रे। गाने को अपना भरपूर प्यार दें।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है गाना
सपना चौधरी के इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। सपना चौधरी के इस नए गाने पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- सपना, मेरी जान। आपका नया गाना- लव यू गोरी रे देख लिया। ये गाना और इसका म्यूजिक बहुत ही अच्छा है। वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- सपना जी आपकी ड्रेस, आपका स्टाउल इस गाने को और बेहतर बना रहा है। आपने गाने में एक्टिंग भी बहुत अच्छी की है। मेरी गोरी तो आप ही हो, मेरी सपना। जय हिंद, जय हरियाणा।

5 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया गाना
आपको बता दें कि सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस हैं। सपना चौधरी लाइव परफॉरमेंस करने के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। जानकारी के अनुसार सपना चौधरी के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। लव यू गोरी रे गाने में सपना चौधरी और हरजीत दीवाना एक्टिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस गाने को हरजीत दीवाना और नोनू सिंह ने गाया है। इस गाने को मोनू शर्मा ने लिखा है और इसका संगीत जीआर म्यूजिक का है। गाने को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर अच्छे रिव्यूज दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+