₹150 की दिहाड़ी से 'Babli Bhai' ने क्या किया 'Golmaal'? खरीदा इतने करोड़ का सी-व्यू फ्लैट, अब कौन-कौन पड़ोसी?
Actor Sanjay Mishra Madh Island Sea-View New House: 'गोलमाल' के 'बबली भाई' और 'धमाल' के 'बाबू भाई' - बॉलीवुड एक्टर संजय मिश्रा की जिंदगी किसी सुपरहिट स्क्रिप्ट से कम नहीं। कभी ₹150 की दिहाड़ी पर ऋषिकेश के ढाबे पर काम करने वाला ये शख्स आज मुंबई के मड आइलैंड में करोड़ों के प्लैट का मालिक बन गया है।
Zapkey के पंजीकरण दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि ये लेन-देन 11 जुलाई 2025 को हुआ, और अब संजय 'मिर्जापुर' के 'कालीन भैया' पंकज त्रिपाठी समेत कई दिग्गज सितारों के पड़ोसी बन गए। क्या ये बॉलीवुड का नया 'स्टार आइलैंड' है? आइए, इस 'रियल एस्टेट गोलमाल' की मसालेदार डिश को चख्ते हैं...

'बबली भाई' का 'सी-व्यू' स्वप्न: 15वीं मंजिल पर 1,900 sq ft का लग्जरी नेस्ट!
संजय मिश्रा ने रहेजा एक्सोटिका साइप्रस बिल्डिंग की 15वीं मंजिल पर एक सी-व्यू अपार्टमेंट खरीदा है - 1,701 sq ft का RERA कार्पेट एरिया, प्लस 201 sq ft का एक्स्ट्रा डेक एरिया, यानी कुल 1,900 sq ft से ज्यादा। दस्तावेजों के मुताबिक, स्टांप ड्यूटी 28.50 लाख और रजिस्ट्रेशन फीस 30,000 रुपये चुकाई गई। ये प्रॉपर्टी मुंबई के मालाड के पास मड आइलैंड पर है, जहां समुद्र का नजारा देखकर कोई भी 'गोलमाल' भूल जाए। संजय, जो 'गोलमाल' और 'भोला' जैसी फिल्मों से फैंस के दिलों पर राज करते हैं, अब इस लग्जरी होम में रिलैक्स करेंगे। लेकिन सवाल ये है - क्या 'बबली भाई' यहां 'न्यूटन' स्टाइल में लोकल इश्यूज पर डिबेट करेंगे, या 'कामयाब' की तरह सक्सेस पार्टी मनाएंगे?
₹150 से 4.75 करोड़ तक: 'बबली भाई' का 'कामयाब' सफर!
पीएम मोदी (PM Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जन्मे संजय मिश्रा (Sanjay Singh) की जिंदगी एक रोलरकोस्टर रही है। केंद्रीय विद्यालय BHU में पढ़ाई, 10वीं में फेल, फिर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में टॉपर। 1991 में मुंबई आए, पिता-भाई से सिर्फ ₹1,500 साथ लेकर। शुरुआत में पोर्टफोलियो फोटोग्राफी, कैमरा वर्क, और आर्ट डायरेक्शन जैसे काम किए। पिता के निधन के बाद डिप्रेशन में ऋषिकेश के ढाबे पर ₹150/दिन की मजदूरी की। लेकिन 'चाणक्य', 'ऑफिस ऑफिस', और 'ओह डार्लिंग! ये है इंडिया' से शुरूआत कर 'मसान', 'न्यूटन', 'वध', और 'कामयाब' तक - संजय ने हर रोल में दिल जीता।
'गोलमाल' पड़ोसी: जुबिन नौटियाल, पंकज त्रिपाठी, विक्रांत मैसी और अर्चना पूरन सिंह!
संजय का नया पड़ोस, तो बॉलीवुड का मिनी-यूनिवर्स लग रहा है। उसी बिल्डिंग की 34वीं मंजिल पर सिंगर जुबिन नौटियाल का 4 BHK अपार्टमेंट है, जो दिसंबर 2024 में 4.94 करोड़ में खरीदा गया (1,933 sq ft)। जुबिन, जिनके गाने 'हम्मा हम्मा' और 'रातों के सफर' से दिल छू जाते हैं, अब संजय के 'सी-व्यू' पार्टी में गाना गाएंगे?
फिर, 'मिर्जापुर' के 'कालीन भैया' पंकज त्रिपाठी का भी सी-फेसिंग अपार्टमेंट है - 'पानीपत (Panipat)' और 'लूडो (Ludo)' फेम पंकज के साथ संजय का 'गोलमाल' तो पक्का। विक्रांत मैसी ('मसान' स्टार) भी इसी प्रोजेक्ट में रहते हैं, तो 'न्यूटन' और 'मसान' का रीयूनियन हो सकता है। और हां, 'कपिल शर्मा' की जज अर्चना पूरन सिंह का, तो मड आइलैंड पर तीन बंगले हैं - वो भी 25 करोड़ से ज्यादा के। अर्चना और पति परमित सेठी ने हाल ही में पॉडकास्ट में इसकी जानकारी साझा की थी। क्या संजय अब अर्चना के बंगले पर 'कॉमेडी नाइट्स' हॉस्ट करेंगे? ये पड़ोसी लिस्ट तो बॉलीवुड का 'गोलमाल रिटर्न्स' लग रही।

मड आइलैंड का 'लक्जरी बूम': 30,000/sq ft पर प्रॉपर्टी, बॉलीवुड स्टार्स का फेवरेट!
मड आइलैंड, जो मालाड के पास वर्सोवा का पड़ोसी है, बॉलीवुड का नया हॉटस्पॉट बन गया। कार्तिक आर्यन, रोनित रॉय, विवेक अग्निहोत्री, और आयुष्मान खुराना जैसे सितारे वर्सोवा में रहते हैं, लेकिन मड आइलैंड का आकर्षण? समुद्र का नजारा, प्राइवेसी, और आने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर है। लोकल ब्रोकर्स कहते हैं, पिछले कुछ सालों में प्राइस डबल हो गई - अब 25,000-30,000 रुपये प्रति sq ft। वजह?
वर्सोवा से जोड़ने वाला प्लांड रोड ब्रिज और बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक (मुंबई कोस्टल रोड प्रोजेक्ट का हिस्सा), जो मड आइलैंड को सुपर कनेक्टेड बना देगा। 'मिर्जापुर' की श्वेता त्रिपाठी (Shweta Tripathi) ने चेंबूर में 3 करोड़ का फ्लैट खरीदा, लेकिन संजय का ये 4.75 करोड़ का 'सी-व्यू' तो नेक्स्ट लेवल लग्जरी है।
तो, क्या 'बबली भाई' का ये नया 'गोलमाल' वाला होम बॉलीवुड पार्टी का हॉटस्पॉट बनेगा? पंकज त्रिपाठी के साथ 'मिर्जापुर' सीक्वल की स्क्रिप्ट डिस्कस करेंगे, या जुबिन के साथ गाने रिकॉर्ड? आपकी राय क्या? कमेंट्स में बताएं....
ये भी पढ़ें- जवाहर लाल नेहरू का बिक गया ये ऐतिहासिक बंगला, जानिए किसने और कितने में खरीदा देश के पहले PM का पहला घर?












Click it and Unblock the Notifications