करोड़ों की संपत्ति, Ferrari और ड्रग्स की लत, संजय दत्त की जिंदगी में थे कई दर्द, जाना पड़ा था जेल और......

Sanjay Dutt Birthday: बॉलीवुड के फेमस एक्टर संजय दत्त ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक विवादों में घिरी रही है। हालांकि इन सबके बावजूद लोग उनकी दमदार एक्टिंग के दीवाने हैं। लोगों की मानें तो संजय दत्त नेगेटिव किरदार में जबरदस्त लगते हैं। संजय दत्त हिंदी सिनेमा के लिजेंड्र एक्टर सुनील दत्त और एक्ट्रेस नरगिस के बेटे हैं। संजय दत्त ने अपनी मेहनत के दम पर आज ये मुकाम हासिल किया है।

आपको बता दें कि लोग न सिर्फ संजय दत्त को उनकी एक्टिंग की वजह से पसंद करते हैं बल्कि लोग इस उम्र में उनकी फिटनेस के भी दीवाने हैं। संजय दत्त की फैन फॉलोविंग करोड़ों में है। उन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। आज संजय दत्त अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस खास मौके पर आपको बताते हैं संजय दत्त की कुल संपत्ति और सालाना कमाई के बारे में।

sanjay dutt

साल 1981 में किया था बॉलीवुड में डेब्यू
संजय दत्त ने साल 1981 में फिल्म रॉकी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि पहली फिल्म के सुपरहिट होने के बाद उनके करियर में गिरावट आने लगी थी। दरअसल संजय दत्त को नशे की लत थी। वह दिन-रात नशे में डूबे रहेते थे। काफी काफी उम्र से ही उन्होंने ड्रग्स का सेवन करना भी शुरू कर दिया था। हालांकि रिहैब सेंटर में रहने के बाद साल 1986 में उन्होंने दोबारा से अपने करियर की नई शुरुआत की थी और उन्हें सफलता भी हाथ लगी थी।

संजय दत्त के पास है 295 करोड़ की कुल संपत्ति
संजय दत्त अब तक 100 से ज्‍यादा हिंदी फिल्‍में कर चुके हैं। फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस से उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली थी। अपनी मेहनत के दम पर आज संजय दत्त करीब 295 करोड़ रुपए के मालिक हैं। संजय दत्त एक फिल्म करने के लिए 7 से 8 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। इसके अलावा संजय दत्त ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 2 से 3 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। वह सालाना 15 करोड़ रुपए तक की कमाई कर लेते हैं।

मुंबई के पाली हिल्स में रहते हैं संजय दत्त
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय दत्त मुंबई के पाली हिल्स इलाके में एक आलीशान बंगले में रहते हैं। संजय दत्त के इस घर की कीमत करीब 40 करोड़ रुपये के आसापास है। संजय दत्त ने अपने इस आलीशान घर को कई तरह के एंटीक फर्नीचर से सजाया है। संजय दत्त इस लग्जीरियस घर में अपने दोनों बच्‍चों और पत्‍नी मान्यता दत्त के साथ रहते हैं। संजय दत्त की लाइफस्टाइल काफी लग्जीरियस है।

साल 2020 में संजय दत्त को हुआ था लंग कैंसर
खबर है कि संजय दत्त ने एल्कोबेव ब्रांड लॉन्च किया है। उन्होंने कार्टेल एंड ब्रदर्स नामक एक स्टार्टअप में निवेश भी किया है और अब वह स्कॉच व्हिस्की 'द ग्लेनवॉक' के मालिक भी हैं। इस ब्रांड में निवेश करने के बाद से संजय दत्त की मोटी कमाई हो रही है। आपको बता दें कि संजय दत्त को साल 2020 में स्टेज 4 का फेफड़ों का कैंसर (लंग कैंसर) हो गया था। इलाज के बाद अब वह ठीक है और लगतार फिल्में भी कर रहे हैं।

संजय दत्त का कार कलेक्शन
संजय दत्त के पास काफी कीमती कारों का दमदार कलेक्‍शन है। बॉलीवुड के संजू बाबा के पास फेरारी 599 जीटीबी, रोल्स रॉयल घोस्ट, बेंटले, लैंड क्रूजर, मर्सिडीज, पोर्श, डुकाटी समेत कई महंगी और लग्जीरियर गाड़ियां मौजूद हैं। संजय दत्त हमेशा से ही महंगी गाड़ियों के शौकीन रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+