क्या बार-बार 'प्यार' बदल रही हैं सानिया मिर्जा? खुली टेनिस प्लेयर की पोल, अक्षय कुमार से पहले इन 3 एक्टरों....
Sania Mirza Love: भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने जब से पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक लिया है तब से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लोग जानना चाहते हैं कि सानिया मिर्जा अब अपनी पर्सनल लाइफ में क्या कर रही हैं।
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का तलाक
आपको बता दें कि सानिया मिर्जा के एक्स पति शोएब मलिक ने टेनिस प्लेयर को तलाक देकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह कर लिया है। शोएब की तीसरी शादी के बाद से वह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वहीं लोग उनकी एक्स पत्नी सानिया मिर्जा को लेकर भी कई तरह की बातें कर रहे हैं।

पर्सनल जिंदगी को लेकर सानिया मिर्जा का खुलासा
इसी बीच सानिया मिर्जा फेमस कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के शो में पहुंची थीं जहां उन्होंने अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर कई तरह के खुलासे किए हैं। आपको बता दें कि स्पोर्ट्स चैंपियन सानिया मिर्जा, बॉक्सर मैरी कॉम, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और शार्पशूटर सिफत कौर हाल ही में नेटफ्लिक्स के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में मेहमान बनकर पहुंचे थे।
अक्षय कुमार के साथ बायोपिक पर कही ये बात
शो के होस्ट कपिल शर्मा से बॉलीवुड में उनकी बायोपिक की संभावना के बारे में बात करते हुए, टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने एक धुआंधार जवाब दिया है। जब कपिल शर्मा ने पूछा कि क्या वह शाहरुख की बायोपिक में काम करेंगी, तो उन्होंने जवाब दिया- अगर शाहरुख जी फिल्म करते हैं, तो मैं खुद ही किरदार निभा सकती हूं। लेकिन अगर अक्षय कुमार इसमें हैं, तो मैं जरूर करूंगी।
कभी सलमान खान की हीरोइन बनना चाहती थीं सानिया मिर्जा
सानिया मिर्जा के इस जवाब के बाद से लोग उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले सानिया मिर्जा ने बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में कहा था कि वह सलमान खान की फिल्म की हीरोइन बनना चाहती हैं क्योंकि उन्हें सलमान खान से प्यार है। वो सलमान खान को खूब पसंद करती हैं।
शाहिद कपूर के साथ जोड़ा गया था सानिया मिर्जा का नाम
वहीं आपको बता दें कि सानिया मिर्जा का नाम एक समय पर बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के साथ भी जोड़ा जाता था। खबर थी कि सानिया और शाहिद कपूर ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट भी किया था। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
सानिया मिर्जा और शाहिद कपूर का रिलेशनशिप
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि सानिया मिर्जा और शाहिद कपूर रिलेशनशिप में थे। लेकिन शाहिद कपूर के बुरे बर्ताव के चलते दोनों का ब्रेकअप हो गया था। कहा जाता है कि सानिया ने खुद शाहिद कपूर से रिश्ता खत्म किया था क्योंकि एक्टर के पजेसिव नेचर से परेशान हो गई थीं।
सलमान खान के हैंडसम लुक पर फिदा थीं सानिया
सानिया मिर्जा ने करण जौहर के फेमस चैट शो में कहा था कि सलमान खान इस बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे डैशिंग हीरो हैं। शो में सानिया मिर्जा ने दिल खोलकर सलमान खान की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि वह सलमान खान की दमदार एक्टिंग के साथ साथ उनके हैंडसम लुक पर भी मरती हैं। ऐसे में उन्हें सलमान खान की ही हीरोइन बनना है।

रणबीर कपूर की दुल्हन बनना चाहती थीं सानिया
वहीं करण जौहर ने जब सानिया मिर्जा से ये पूछा कि अगर उन्होंने शोएब मलिक से शादी नहीं की होती तो वह किसकी पत्नी बनना पसंद करतीं तो इस पर भी सानिया ने तुरंत ही रणबीर कपूर का नमा लिया था। सानिया मिर्जा ने कहा था कि वह कपूर खानदार की बहू बनना चाहती थीं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। सानिया ने काह था कि रणबीर कपूर उनके क्रश थे और वह उनसे शादी करना चाहती थीं।
सानिया मिर्जा ने 2010 में की थी शादी
आपको बता दें कि सानिया मिर्जा ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से बड़ी ही धूमधाम से शादी की थी। फिलहाल सानिया बेटे इजहान मलिक की मां हैं। सानिया मिर्जा ने साल 2009 में अपने बचपन के दोस्त शोहराब मिर्जा के साथ सगाई की थी लेकिन 6 महीने के अंदर ही उनकी सगाई टूट गई थी।












Click it and Unblock the Notifications