'लोग इस्लाम कबूल करते हैं, हिंदू धर्म नहीं', फिल्म एनिमल के बचाव में ये क्या बोल गए संदीप रेड्डी वांगा?
Sandeep Reddy Vanga: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर हर रोज धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म में रणबीर कपूर से ज्यादा अबरार बने बॉबी देओल ने खूब लाइमलाइट लूटी। एक्टर की स्क्रीन टाइम भले ही कम था लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बिना एक डायलॉग बोले फैंस का दिल जीत लिया। अब संदीप रेड्डी वांगा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि आखिर क्यों बॉबी देओल का मुस्लिम किरदार रखा।
संदीप रेड्डी वांगा ने एक वेब पोर्टल को दिए इंटरव्यू में कहा कि, 'अक्सर देखा गया कि लोग हिंदू धर्म से ईसाई या मुस्लिम धर्म में कंवर्ट हो जाते हैं। लेकिन कभी ऐसा नहीं देखा गया कि मुस्लिम हिंदू में कंवर्ट हुआ हो। लाइफ में एक ऐसा समय भी आता है जब हम अपनी पहचान को स्वीकार नहीं करते और उससे नफरत करने लगते हैं। फिल्म एनिमल में अबरार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।'

संदीप रेड्डी वांगा ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा कि, एनिमल में बॉबी देओल के रोल और उसकी फैमिली ने अपना धर्म बदलकर इस्लाम कबूल किया था। ये सब फिल्म में सिर्फ इसलिए दिखाया गया है क्योंकि हम अक्सर ये अपने आसपास होते हुए देखते हैं। हमारी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी।
संदीप ने हिंदू से मुस्लिम धर्म कबूल करने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'मैंने बहुत से लोगों को धर्म परिवर्तन करते हुए देखा है। खासतौर से वो लोग जो लोग अपना धर्म छोड़कर ऐसा करते हैं या इस्लाम कबूल कर लेते हैं उन्हें लगता है कि ऐसा करने से उनकी लाइफ में सारी चीजें सही हो जाएंगी। जबकि ऐसा नहीं है। मैंने यही देखकर इसे अपनी फिल्म में इस्तेमाल किया।'
आपको बता दें कि, फिल्म एनिमल बॉबी देओल की तीन शादी करते हैं। फिल्म में दिखाया गया कि अबरार अपनी तीनों बीवियों के साथ जातती करता है। जिसके कारण सोशल मीडिया पर लोग इस पर आपत्ति जता रहे हैं। इस पर अब संदीप ने सफाई देते हुए कहा कि, 'इस्लाम में आप एक से ज्यादा शादियां कर सकते हैं। कई सारे भाई-बहन भी होते हैं। मुझे लगा कि इसे फिल्म में दिखा सकते हैं। हालांकि मैं इरादा किसी भी धर्म को ठेस पहुंचाना नहीं था।'












Click it and Unblock the Notifications