रैम्प वॉक करते हुए स्टेज पर गिर गईं सना सुल्तान, दो लड़कों ने उठाया और फिर जो हुआ
Sana Sultan Viral Video: 'बिग बॉस ओटीटी 3' में नजर आ चुकीं सना सुल्तान इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कुछ समय पहले ही सना सुल्तान ने मक्का मदीना में निकाह किया था जिसकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हुए थे।
सना सुल्तान ने दो लड़कों के साथ किया रैम्प वॉक
इसके बाद सना सुल्तान ने लोगों को अपने पति से भी मिलवाया था। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह दो लड़कों के साथ रैम्प वॉक करती नजर आ रही हैं। हालांकि इस दौरान उनके साथ एक ऐसी घटना घटी है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।

सना सुल्तान का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि सना सुल्तान ने रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' हिस्सा लिया था। उन्होंने इस शो के जरिए काफी पॉपुलैरिटी भी हासिल की थी। फिलहाल सना सुल्तान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रैम्प वॉक करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह रैम्प वॉक करते हुए अचानक लड़खड़ाकर गिर जाती हैं।
रैम्प वॉक करते हुए स्टेज पर गिर जाती हैं सना
वीडियो में सना सुल्तान दो लड़कों का हाथ पकड़कर रैम्प वॉक करती नजर आती हैं लेकिन अचनाक ही वह चलते चलते स्टेज पर गिर जाती हैं। फिर दोनों लड़के उन्हें उठाते हैं और वह दोबारा खड़ी होकर चलने लगती हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सना सुल्तान ने लिखा है- ये रैम्प वॉक अब तक का सबसे बेस्ट था।
'गिरने के बाद आप कैसे उठते हो वही आपकी ताकत है'
सना सुल्तान ने आगे लिखा है- ओह नो पल से लेकर ओह हां, चलो चलते हैं वाली मानसिकता में आए तेजी से बदलाव तक, सब नजरिए का खेल है। इसका मुझे एहसास हुआ। चाहे लाइफ हो या फिर रैम्प, गिरने का मतलब असफल होना नहीं है। गिरने के बाद आप कैसे उठते हो, वो आपकी ताकत को बयां करता है।
सना के वीडियो का लोगों ने उड़ाया मजाक
सना सुल्तान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख हर कोई कह रहा है कि उन्होंने ऐसा जानबूझकर किया है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ये सना के वायरल होने की छपरी तकनीक है।












Click it and Unblock the Notifications