'फोटो लेने गई हो या हज करने...', पति के साथ मक्का गईं सना खान ने शेयर की तस्वीरें तो भड़के यूजर्स
नई दिल्ली, 09 जुलाई: सिनेमा को हमेशा के लिए अलविदा कह चुकीं पूर्व एक्ट्रेस सना खान अपनी मौलवी पति के साथ अपना पहला हज करने के लिए मक्का पहुंची हैं। सना खान सोशल मीडिया पर अपनी तीर्थयात्रा से तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रही हैं। इसके साथ ही सना ने अपने भाइयों और बहनों से माफी मांगी, अगर उन्होंने उन्हें कोई शारीरिक या मानसिक पीड़ा दी है। सना खान द्वारा लगातार तस्वीरें शेयर करने के चलते वे यूर्जस के निशाने पर आ गई हैं। 3 जुलाई को सना ने अपने पति मुफ्ती अनस सैय्यद के लिए रवाना हुई थीं।

हज ट्रिप की तस्वीरें पोस्ट करने पर ट्रोल हुईं सना खान
जहां कई फैंस सना को उनके पहले हज पर बधाई दे रहे हैं और उन पर प्यार बरसा रहे हैं। तो वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स उनके द्वारा लगातार शेयर की जारी तस्वीरों और वीडियो से नाराज हैं। सना खान के तीर्थयात्रा के बजाय 'फोटोग्राफी और रील मेकिंग' पर ज्यादा ध्यान देने के लिए लोग उन्हें बेरहमी से ट्रोल कर रहे हैं। कई लोगों ने तो यहां तक दावा किया कि यह कपल एक धार्मिक स्थल से तस्वीरें शेयर कर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। उन्हें लगता है कि एक्ट्रेस मशहूर होने के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रही हैं।
Recommended Video

यूजर्स ने पूछा-फोटो लेने गई हो या हज करने?
एक यूजर्स ने लिखा कि, प्रचार की भूख आपको कुछ भी अच्छा करने नहीं देगी। यह ग्लैमर लाइफ की लत है। आप खुद को कैमरे से दूर नहीं रख सकते। वहीं एक अन्य यूजर्स ने नारागजी जाहिर करते हुए लिखा कि, माशाअल्लाह, लेकिन एक अनुरोध है आपसे हज करते वक्त सेल्फी और वीडियोग्राफी मत करो प्लीज अपना टाइम इबादत के लिए खर्च करो। सोशल मीडिया के लिए तो पूरी जिंदगी पड़ी है।
ट्रोल बोले-अब फेमस होने के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रही है
वहीं एक यूजर्स ने ट्रोल करते हुए लिखा कि, दिखावा करने वाली और लोगों का ध्यान खींचने वाली शख्स, अब फेमस होने के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रही है। हज के लिए मीना रवाना होने से पहले सना ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा है कि अगर मेरी वजह से किसी का दिल दुखा हो तो माफ कर दें।

हज का वीडियो शेयर रो पड़ी थीं सना
वीडियो शेयर कर हज यात्रा का सपना पूरा होने की बात करते-करते एक्ट्रेस कई बार रो पड़ती थी। सना हज करने के अपने सपने को पूरा होने के लिए पूरा क्रेडिट अपने मियां अनस को देती नजर आई थीं। सना खान जब सऊदी अरब पहुंची तो वहां के होटल में अपने रूम की झलक दिखाते हुए बताती हैं कि उनका सफर बेहद खास रहा है।
2020 में इंडस्ट्रीज को कह दिया अलविदा
सना खान की बात करें तो उन्होंने जय हो, वजह तुम हो, हल्ला बोल जैसी फिल्मों में काम किया था हैं। वह बिग बॉस 6, बिग बॉस हल्ला बोल, खतरों के खिलाड़ी 6, एंटरटेनमेंट की रात जैसे शो का भी हिस्सा रही हैं। अक्टूबर 2020 में सना ने धार्मिक रास्ते पर चलने के लिए शोबिज और ग्लैमर की दुनिया छोड़ दी। अपने फैसले की घोषणा करने के एक महीने बाद उन्होंने इस्लामिक विद्वान मुफ्ती अनस सैय्यद से शादी कर ली, जो गुजरात के रहने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications