प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के महज तीन महीने बाद Sana Khan ने बेटे को दिया जन्म, पिता मुफ्ती अनस ने सुनाई अजान
Sana Khan gives birth to second child: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ चुकी एक्ट्रेस सना खान के घर पर खुशियां आई हैं। वो दूसरी बार मां बनी है, इस बार उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। सना के पति मुफ्ती अनस सईद ने बेटे के काम ने में पहली अजान भी पढ़ी है। सना ने व्लॉग में अपने बेटे के जन्म की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनका बेटा स्वस्थ है। वहीं, उनके बड़े बेटे ने भी छोटे भाई को प्यार लुटाया।
सना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, अल्लाह ताला ने हर चीज मुकद्दर में लिखी है। वक्त आने पर अल्लाह उसे अता करता है। जब अता करता है तो झोलियां खुशियों से भर देता है। बता दें, सना खान ने 22 नवंबर 2022 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। इसमें उन्होंने बताया था कि वो अब तीन से चार होने जा रहे हैं। दोनों ने साल 2020 में शादी की थी। कपल 2023 में पहले बच्चे का स्वागत किया था।

सना के पहले बेटे का नाम तारिक जमील है। बता दें, सना ने 18 साल की उम्र में अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने करीब 50 फिल्मों में काम किया है। लेकिन 2020 में मुफ्ती अनस सईद के साथ शादी के बाद उन्होंने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसके बाद वो अपने व्लॉग में ही जानकारी शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा भी सना अपने बयानों की वजह भी चर्चा में रहती हैं।
ये भी पढ़ें- बोरिंग और खराब है गेम चेंजर, पढ़ें रिव्यू
कुछ दिनों पहले रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट 'किसी ने बताया नहीं' में सना खान पहुंची थीं। रुबीना दिलैक के इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फिल्मी जर्नी से लेकर आध्यात्मिकता अपनाने के बारे में खुलकर बात की है। जहां उन्होंने कहा उन्होंने आगे कहा कि कई बार मैं ऐसे मर्दों को देखती हूं तो मुझे अजीब सा लगता है, वह कैसे अपनी बीवियों को ऐसे छोटे-मोटे कपड़े पहनकर बाहर लेकर जाते हैं, और उन्हें इस बात पर गर्व भी महसूस होता है साथ ही अपनी वाइफ को hot भी बोलते हैं। सना ने कहा कि पुरुषों में अपने पार्टनर के कपड़ों के सेलेक्शन को लेकर आत्म-सम्मान की फीलिंग आनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications