Game Changer Review: बोरिंग, आउटडेटेड और खराब है राम चरण की गेम चेंजर, ये रिव्यू पढ़कर ठनक जाएगा फैंस का माथा
Game Changer First Review In Hindi: राम चरण अपनी फिल्म गेम चेंजर लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी भी हैं। राम चरण के ये फिल्म पॉलिटिकल ड्रामा जॉनर की है। जिसे शंकर ने डायरेक्ट किया है। ये उनकी कमबैक फिल्म भी मानी जा रही है। इस फिल्म को लेकर मेकर्स और एक्टर्स के बीच खासी उम्मीदें हैं।
उमैर संधु (मेंबर ऑफ ओवरसीज सेंसर बोर्ड X के बायो के अनुसार) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म को लेकर कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने लिखा, ओवरसीज सेंसर बोर्ड की तरफ से पहला रिव्यू गेम चेंजर का आ गया है। ये फिल्म अच्छी नहीं है। राम चरण और शंकर के करियर की ये सबसे कमजोर फिल्म है। परफॉर्मेंस भी खराब और क्रिज है। स्टोरी, डायलॉग और स्क्रीन प्ले बोरिंग के साथ आउटडेटेड हैं। ये टॉर्चर है।

उमैर ने अपना एक्सपीरिएंस बताते हुए लिखा, सेंसर बोर्ड की स्क्रीनिंग के दौरान मैं सो गया था। ये 90 के दशक की फिल्म है और अभी के लिए बहुत खराब है।
गेम चेंजर के डायरेक्टर को अब रिटायर हो जाना चाहिए। 80-90 के दशक वाली उनकी पॉलिटिकल ड्रामा फिल्मों को देखकर अब हम थक चुके हैं। पहले इंडियन 2 टॉर्चर बनकर आई और अब गेम चेंजर।पब्लिक के लिए आप एक टॉर्चर डायरेक्टर हैं। आपने राम चरण और कमल हासन का करियर खराब करने का काम किया है। आपको बता दें, ये रिव्यू उमैर संधू के हैं, oneindiahindi का इस फिल्म को लेकर कोई ऐसा विचार नहीं है। जो उमैर ने लिखा हमने खबर के माध्यम से आपको बताया है।
बता दें, कियारा और राम चरण की गेम चेंजर का फैंस इंतजार कर रहे हैं। ये इस साल की सबसे महंगी फिल्म भी है। मेकर्स ने इस फिल्म के गानों में 75 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। वहीं फिल्म का टोटल बजट 300 करोड़ रुपए है। इसे शंकर ने डायरेक्ट किया है। जिसमें एक IAS ऑफिसर अन्याय के खिलाफ लड़ता नजर आएगा। जिसके सामने एक भ्रस्टाचारी नेता है। बता दें, शंकर की अधिकतर फिल्मों की थीम यही रहती है। जिसमें एक इंसान भ्रष्ट सिस्टम से लड़ने की कोशिश करता है। ये फिल्म शंकर और राम चरण दोनों का कमबैक करवाएगी।
राम चरण इस फिल्म में IAS ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी, समुथिरकानी, एसजे सूर्या, श्रीकांत, प्रकाश राज और सुनील भी नजर आएंगे। 2 जनवरी को रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इसे IMAX फॉर्मेट में भी रिलीज किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications