फिल्मों से गायब हुईं एक्ट्रेस समीरा रेड्डी का हैरान करने वाला लुक, सफेद बालों पर कुछ ऐसा था रिएक्शन
मुंबई, 15 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस चाहे फिल्मों में एक्टिव हो या फिर ना हो, लेकिन वो अपने लुक्स पर हमेशा ध्यान देती हैं। एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर कितना फ्रिकमंद होती हैं, ये उनकी सोशल मीडिया पोस्ट पर की गई तस्वीरों से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। यहां कि वो अपनी फिटनेस को मेंटेन करन के लिए रेग्युलर एक्सरसाइज जैसे योगा जॉगिंग, रनिंग के साथ जिम भी जाती हैं, जो काफी अच्छी चीज हैं, लेकिन पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी अभिनेत्रियों के बारे में बनी एक छवि को चुनौती दे रही हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने अपने सफेद बालों की तस्वीर शेयर कर एक शानदार जवाब दिया है।

अब सुंदर नहीं रही, आकर्षक नहीं हूं?'
भले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस फिल्मों से गायब हो गईं हो, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। समीरा अपनी फिटनेस, हेल्थ और लुक्स को लेकर अपने फैंस के साथ अपने एक्सपीरियंस शेयर करती रहतीं हैं। एक्ट्रे्स पिछले दो-तीन सालों से शरीर की पॉजिटिविटी को बढ़ावा दे रही हैं, अब हाल ही में उन्होंने अपने बिना कलर किए गए सफद बालों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा 'मेरे डैड ने मुझसे पूछा कि मैं अपने सफेद बालों को क्यों कवर नहीं कर रहीं हूं। उन्हें इस बात की चिंता थी कि लोग मुझे जज कर रहे हैं। मैंने जवाब दिया 'तो क्या हुआ अगर वो ऐसा सोचेंगे, इसका मतलब क्या मैं बूढ़ी हो गई हूं। अब सुंदर नहीं रही, आकर्षक नहीं हूं?'

सफद बालों पर समीरा ने कही ये बात
अपने पोस्ट आगे बताते हुए समीरा ने लिखा, मैंने उनको कहा कि मैं इसके बारे में इस बारे में पागल नहीं हूं, जैसे पहले हुआ करती थीं और ये मुक्त होने की आजादी है। मैं हर 2 हफ्ते में कलर करती था ताकि कोई भी सफेद रंग की उस लाइन को भी ना पकड़ सके, लेकिन अब मैं अपना टाइम लेती हूं। जब मेरा मन करता है कलर चुनती हूं नहीं करता तो नहीं। फिर उन्होंने मुझसे पूछा कि तुम इससे क्या बदलना चाहती हो तो मैंने कहा क्यों नहीं? मुझे पता है कि मैं अकेला नहीं हूं। बदलाव और स्वीकृति तभी शुरू होती है जब पुरानी विचारों को तोड़ा जाता हैं। जब हम बस एक दूसरे को रहने दे सकते हैं।

'आत्मविश्वास खुद अपना रास्ता खोजता है'
समीरा ने कहा कि जब आत्मविश्वास खुद अपना रास्ता खोजता है वो किसी मास्क या कवर के पीछे छिपा नहीं रहता। मेरे डैड इस बात को समझ गए। समीरा ने आगे बताया कि जैसा कि मैंने एक पिता के रूप में उनकी चिंता को समझा। हर दिन हम सीखते हैं कि हम आगे बढ़ते हैं और हम छोटी-छोटी बातों में शांति पाते हैं। ये वो छोटे कदम हैं, जो हमें बहुत बड़ी जगहों पर ले जाते हैं।

2013 के बाद फिल्मों से बनाई दूरी
आपको बता दें कि समीरा रेड्डी ने 2014 में एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन शादी में बिजनेस मैन अक्षय वर्दे से शादी की और इस कपल ने 2015 में बेटे हंस वर्दे और 2019 में बेटी न्यारा का वेकलम किया। वहीं फिल्मों की बात करें तो समीरा रेड्डी को आखिरी बार साल 2013 में कन्नड़ फिल्म वरधनायक में देखा गया था, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।












Click it and Unblock the Notifications