सामंथा रुथ प्रभु सुनाएंगी महाभारत से पहले की कहानी, 'शाकुंतलम' का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च

Shaakuntalam Trailer: साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्म 'शाकुंतलम' में शकुंतला का किरदार निभाया है। फिल्म का ट्रेलर देखकर ही पता चल रहा है कि सामंथा ने इस मूवी के लिए काफी मेहनत की है।

samantha ruth prabhu

Shaakuntalam Trailer: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दमदार एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की पर्सनल लाइफ भले ही अच्छी न चल रही हो लेकिन उनकी फिल्मी लाइफ में एक के बाद एक बड़ी लॉन्ंचिंग हो रही है। कुछ दिनों पहले ही सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'यशोदा' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है। वहीं अब सामंथा की नई फिल्म 'शाकुंतलम' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दर्शकों को ये ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर में जबरदस्त ग्राफिक्स देखने को मिल रहे हैं। ट्रेलर को देखने के बाद पता चलता है कि सामंथा रुथ प्रभु दर्शकों के सामने महाभारत से पहले की कहानी लेकर आ रही हैं। लोगों ने महाभारत काल का भारत तो देखा है लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि उससे पहले हमारा इतिहास कैसा था। ये फिल्म देश के इतिहास से लोगों को रूबरू कराएगी।

सामंथा रुथ प्रभु ने निभाया है शकुंतला का किरदार
आपको बता दें कि साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्म 'शाकुंतलम' में शकुंतला का किरदार निभाया है। फिल्म का ट्रेलर देखकर ही पता चल रहा है कि सामंथा रुथ प्रभु ने इस मूवी के लिए काफी मेहनत की है। लोग उनके किरदार को काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में अपनी बेहतरीन अदाकारी से सामंथा रुथ प्रभु सबका दिल जीतती नजर आ रही हैं। सामंथा रुथ प्रभु की 'शाकुंतलम' का ट्रेलर देखने के बाद लोगों को एसएस राजामौली की 'बाहुबली' की याद आ जाएगी। हालांकि फिल्म 'शाकुंतलम' के ट्रेलर में ही बहुत ज्यादा ग्राफिक्स का इस्तेमाल देखा जा रहा है जिसे देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि यह ग्राफिक्स के मामले में 'बाहुबली' को पछाड़ सकती है।

ग्राफिक्स देखकर बाहुबली को भूलेंगे लोग
फिल्म 'शाकुंतलम' के ट्रेलर में दर्शकों को 'बाहुबली' के भव्य सेट दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि 'शाकुंतलम' की टीम ने फिल्म के ग्राफिक्स पर काफी काम किया है। बताया जा रहा है कि सामंथा रुथ प्रभु पहले फिल्म के ग्राफिक्स से खुश नहीं थीं, जिस कारण शाकुंतलम की रिलीज में देरी हुई है। वहीं फिल्म की हीरोइन सामंथा रुथ प्रभु फिल्हाल अपना इलाज कराने के लिए साउथ कोरिया में मौजूद हैं। आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु को एक रेयर ऑटो इम्यून डिजीज हुआ है जिसके इलाज के लिए उन्होंने अपने काम से फिलहाल कुछ महीनों का ब्रेक लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+