नागा चैतन्य की दूसरी शादी के बाद पार्टनर की तलाश में हैं सामंथा, 2025 से पहले मांगी दुआ, कहा-'एक साथी...'
Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के एक्स पति नागा चैतन्य की 4 दिसंबर को शोभिता धुलिपाला से दूसरी शादी हुई। कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की थी। ऐसे में अब सामंथा अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई हैं और उनको एक नए साथी की तलाश है।
सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वृषभ, कन्या और मकर राशियों की भविष्यवाणी बताई गई है। इस भविष्यवाणी में करियर में प्रगति, धन में वृद्धि और प्यार भरे साथी के बार में बताया गया है। पोस्ट में साफ बताया गया है कि अगले साल 2025 में इन राशियों प्यार करने वाला साथी मिल सकता है।

सामंथा रुथ प्रभु ने इस पोस्ट को शेयर कर कैप्शन में 'अमीन' लिखा। एक्ट्रेस का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। इससे ये साफ जाहिर होता है कि सामंथा अब लाइफ में आगे मूव ऑन करना चाहती हैं। एक्ट्रेस का ये पोस्ट नागा चैतन्य की दूसरी शादी के कुछ दिनों बाद आया है। फैंस सामंथा के इस पोस्ट को उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़ रहे हैं।
बता दें कि, इससे पहले सामंथा रुथ प्रभु ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें एक्ट्रेस ने अपने पालतू कुत्ते साशा साथ एक प्यार भरी तस्वीर शेयर की थी। सामंथा ने इसके कैप्शन में लिखा था, "साशा के प्यार जैसा कोई प्यार नहीं।" एक्ट्रेस के इन पोस्ट से फैंस जानना चाहते हैं कि क्या 2025 में सामंथा कोई बड़ा ऐलान करने वाली है। खैर इस पर कुछ भी प्रतिक्रिया देना जल्दबाजी होगी।
बता दें कि, नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद कपल ने साल 2017 में शादी कर फैंस को सरप्राइज दिया। लेकिन शादी के 4 साल बाद ही कपल ने अलग होने का फैसला कर लिया। इस खबर से फैंस काफी दुखी थे और सोशल मीडिया पर नागा को काफी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी।
हालांकि नागा चैतन्य और सामंथा का तलाक क्यों हुआ इस पर कपल ने कभी खुलकर बात नहीं की। कपल उस वक्त अलग हुए जब दोनों की शादी की चौथी सालगिरह करीब थी। खैर तलाक होने के बाद नागा चैतन्य की मुलाकात शोभिता धुलिपाला से हुई। कपल को एक दूसरे के साथ कई बार देखा गया। अब दोनों ने 4 दिसंबर को अपने परिवार वाले और करीबी दोस्तों के बीच शादी कर ली।
ये भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu की फेक तस्वीरों पर मचा बवाल, फोटो देख भड़के फैंस, 30 यूजर्स के खिलाफ होगा एक्शन












Click it and Unblock the Notifications