नागा चैतन्य कर रहे हैं दूसरी शादी, लेकिन सामंथा रुथ प्रभु तलाक के बाद नहीं कर पाई मूव ऑन, देखें सबूत
Samantha Naga Wedding Photo: साउथ एक्टर नागा चैतन्य का सामंथा रुथ प्रभु से साल 2021 में तलाक हुआ था। अब वह लंबे समय बाद अपनी लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं। आज यानी 4 दिसंबर को एक्टर शोभिता धुलिपाला से शादी करने वाले हैं। लेकिन तलाक के बाद सामंथा मूव ऑन नहीं कर पाई हैं।
साल 2017 में सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की शादी हुई थी, और साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया। हालांकि तलाक के 3 साल बाद भी सामंथा एक्टर को भुला नहीं पाई हैं। जिसका सबूत उनके इंस्टाग्राम पर देखने को मिला। जी हां सामंथा का एक पुराना पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह नागा चैतन्य पर प्यार लुटाती हुई नजर आईं।

नागा चैतन्य की दूसरी शादी के बीच फैंस ने सामंथा रुथ प्रभु का पुराना पोस्ट निकाला। जिसमें सामंथा ने नागा को जन्मदिन की बधाई दी थी। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय एवरीथिंग..मैं नहीं चाहती, मैं हर दिन प्रार्थना करती हूं कि भगवान तुम्हें वो सब दें जो तुम्हारा दिल पाना चाहता है। मैं तुमसे हमेशा प्यार करती हूं।'
तलाक के तीन साल बाद भी सामंथा ने इस पोस्ट को डिलीट नहीं किया। वहीं जब फैंस की इस फोटो पर नजर पड़ी तो कमेंट्स की बाढ़ आ गई। लोगों ने सामंथा को पोस्ट डिलीट तक करने की सलाह दी। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, अब नागा शादी करने वाले हैं प्लीज इसे डिलीट कर दो। वहीं एक ने लिखा, 'आप दोनों को मैं पसंद करती हूं।' अन्य यूजर ने लिखा, 'अब इसका कोई फायदा नहीं है प्लीज डिलीट कर दो।'
बता दें कि, नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था औऱ साल 2017 में शादी की। लेकिन महज 4 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो, सामंथा से अलग होने के कुछ महीने बाद ही नागा की मुलाकात शोभिता धुलिपाला से हुई और दोनों डेट करने लगे। इस साल कपल ने सगाई कर फैंस को सरप्राइज दिया था। अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फैंस कपल की शादी की फोटोज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu की फेक तस्वीरों पर मचा बवाल, फोटो देख भड़के फैंस, 30 यूजर्स के खिलाफ होगा एक्शन












Click it and Unblock the Notifications