नागा-शोभिता करने वाले हैं शादी, एक्स वाइफ सामंथा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
Samantha Ruth Prabhu Cryptic Post: नागा चैतन्य और शोभिता धुलीपाला आज यानी 4 दिसंबर 2024 को शादी करने वाले हैं। जिसमें दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल होंगे। इन सबके बीच एक्स पत्नी समांथा रुथ प्रभु ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर फैंस का ध्यान खींचा।
समांथा रुथ प्रभु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक स्टोरी शेयर की, जिस दिन उनके एक्स-हस्बैंड नागा चैतन्य दूसरी शादी करने जा रहे हैं। यह वीडियो अमेरिकी अभिनेत्री-निर्माता वायोला डेविस द्वारा पोस्ट किया गया था। वीडियो में एक छोटी लड़की अन्य लड़के से एमएमए लड़ाई करती है। वीडियो के अंत में, छोटी लड़की जीत जाती है, जबकि लड़का रोते हुए हार मानता है।

अब समांथा ने इस वीडियो को अपने स्टोरी पर शेयर करते हुए हैशटैग 'लड़की की तरह लड़ो' लिखा। इस पोस्ट से फैंस यह अनुमान लगा रहे हैं कि क्या यह समांथा इसके जरिए चैतन्य की दूसरी शादी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। यह भी ध्यान देने वाली बात है कि वायोला डेविस के द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो का कैप्शन था, "नाजुक फूल की तरह नहीं, बम की तरह नाजुक।"
जैसे ही नागा चैतन्य अपनी दूसरी शादी के लिए तैयार हो रहे हैं, एक तस्वीर वायरल हो रही है। लेकिन यह तस्वीर उनकी होने वाली पत्नी शोभिता धुलीपाला के साथ नहीं है, बल्कि उनकी एक्स-वाइफ समांथा रुथ प्रभु के साथ है। इस तस्वीर में समांथा चैतन्य को गाल पर एक प्यारी सी किस देती हुई नजर आ रही हैं। यह तस्वीर चैतन्य के जन्मदिन पर शेयर की गई थी और समांथा ने इसके कैप्शन में लिखा था: "हैप्पी बर्थडे माय एवरीथिंग। मैं दुआ करती हूं कि भगवान तुम्हारे दिल की सारी इच्छाएं पूरी करें। मैं तुम्हें हमेशा के लिए प्यार करती हूं।"
अब तलाक के तीन साल बाद सामंथा ने नागा संग शेयर की गई इस रोमांटिक फोटो को अपने इंस्टाग्राम से डिलीट नहीं किया है। जिसके बाद फैंस ने कमेंट बॉक्स पर उनसे फोटो को डिलीट करने की रिक्वेस्ट की। आपको बता दें कि नागा चैतन्य और समांथा ने अपनी चौथी शादी की सालगिरह से ठीक चार दिन पहले अपने अलग होने की घोषणा की थी। इस खबर ने उनके फैंस को झटका दिया था। तब से चैतन्य ने अपनी तलाक पर ज्यादा कुछ नहीं कहा, जबकि समांथा ने यह बताया था ये तलाक असहमति से भरा था।
ये भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu की फेक तस्वीरों पर मचा बवाल, फोटो देख भड़के फैंस, 30 यूजर्स के खिलाफ होगा एक्शन












Click it and Unblock the Notifications