सामंथा रुथ प्रभु को गंभीर बीमारी के चलते हुआ करोड़ों का नुकसान, जानें क्या है इस मामले की पूरी सच्चाई
Samantha Ruth Prabhu: साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी गंभीर बीमारी के चलते सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि सामंथा ने अपनी इस बीमारी के इलाज के लिए अपेन काम से करीब एक साल का ब्रेक लिया है। आगामी अगस्त महीने में वह अपने इलाज के लिए अमेरिका रवाना होंगी। उससे पहले सामंथा अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए अपने घर पर आराम कर रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इन दिनों वह अपने शरीर को ठीक करने और अपने मन को शांत रखने के लिए योग और मेडिटेश की मदद ले रही हैं।
सामंथा रुथ प्रभु पिछले कुछ समय से अपनी गंभीर बीमारी के चलते काफी परेशान चल रही हैं। आपको बता दें कि जल्द ही वह फिल्म 'कुशी' में नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा भी दिखाई देंगे। वहीं सामंथा ने बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ अपनी आगामी अमेजन प्राइम वीडियो वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग भी पूरी कर ली है। हालांकि सामंथा रुथ प्रभु ने खुद बताया है कि वह अब एक साल का लंबा ब्रेक लेने जा रही हैं।

एक साल का लंबा ब्रेक ले रही हैं सामंथा
अपनी सभी फिल्मों को पूरा करने के बाद सामंथा ने आराम करना शुरू कर दिया है और सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस को अपने इस लंबे ब्रेक से बड़ा नुकसान हुआ है। कथित तौर पर इस पूरे वक्त के दौरान उन्हें कई करोड़ रुपयों का भारी नुकसान हुआ है।
सामंथा को हुआ 13 करोड़ रुपए का नुकसान
खबर है कि बीमारी के इलाज के चलते लिए गए ब्रेक के कारण सामंथा ने कुछ समय के लिए तेलुगू, हिंदी और तमिल इंडस्ट्री में कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं करने का फैसला किया है। कहा ज रहा है कि उन्होंने कई मेकर्स को पहले से साइन किए गए प्रोजेक्ट्स के पैसे भी लौटा दिए हैं। 'ग्रेट आंध्रा डॉट कॉम' की एक रिपोर्ट के अनुसार, इन सब के कारण सामंथा को 12 से 13 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
एक फिल्म के लिए लेती हैं 5 करोड़ रुपए की फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु एक फिल्म के लिए करीब 4 से 5 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। उन्होंने बीमारी के लिए ब्रेक लेने से पहले तीन फिल्में साइन की थीं जिसके चलते उन्हें करीब 12 से 13 करोड़ रुपये के नुकसान होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि सामंथा ने एक्टिंग से छह महीने से लेकर करीब एक साल तक का लंबा ब्रेक लेने के बारे में सोचा है।
इलाज के लिए अमेरिका जा रही हैं सामंथा
सामंथा रुथ प्रभु ने खुद सोशल मीडिया पर लोगों को बताया था कि वह इस साल अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहती हैं। वह पहले खुद को पूरी तरह से फिट करना चाहती हैं। सामंथा रुथ प्रभु के मैनेजर ने बताया था कि एक्ट्रेस एक साल तक किसी भी नए प्रोजेक्ट को एक्सेप्ट नहीं कर रही हैं क्योंकि वह अपनी ऑटोइम्यून बीमारी, मायोसिटिस के इलाज के लिए अमेरिका जाने वाली हैं। इस बीमारी के चलते मांसपेशियां प्रभावित होती हैं और पूरे शरीर में बहुत दर्द होता है।












Click it and Unblock the Notifications