सामंथा रुथ प्रभु को मिली पहली हॉलीवुड फिल्म, 'चेन्नई स्टोरी' पर काम करेंगी एक्ट्रेस, जानें मूवी की डिटेल्स
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। खबर है कि सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही विवेक कालरा के साथ हॉलीवुड फिल्म 'चेन्नई स्टोरी' की शूटिंग शुरू करेंगी।

Samantha Ruth Prabhu: साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु पिछले कुछ समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी गंभीर बीमारी के बारे में भी खुद ही लोगों को बताया था। उन्होंने सोशल मीडिया की मदद से लोगों को बताया था कि वह एक गंभीर ऑटो इम्यून डिजीज से जूझ रही हैं। इसके इलाज के वह कई महीनों तक विदेश में मौजूद थीं। फिलहाल वह देश में लौट आई हैं और उन्होंने वरुण धवन के साथ 'सिटाडेल' की हिंदी वर्जन की शूटिंग भी शूरू कर दी है। अब खबर है कि सामंथा जल्द ही हॉलीवुड में अपने कदम जमाने वाली हैं।
हॉलीवुड चलीं सामंथा रुथ प्रभु
फिल्म 'पुष्पा' के आइटम नंबर 'ऊ अंटावा मा' गाने से तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की जिंदगी में अब एक नया मोड़ आने वाला है। खबर है कि सामंथा रुथ प्रभु को उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म मिल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही हॉलीवुड फिल्म 'चेन्नई स्टोरी' की शूटिंग शुरू कर देंगी।
फिल्म 'चेन्नई स्टोरी' में आएंगी नजर
सामंथा इन दिनों सर्बिया में वरुण धवन के साथ प्रियंका चोपड़ा की फेमस वेब सीरीज 'सिटाडेल' के हिंदी वर्जन की शूटिंग कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा 'सिटाडेल' वेब सीरीज पर काम पूरा करने के तुरंत बाद विवेक कालरा के साथ अपनी पहली इंग्लिश फीचर मूवी की शूटिंग शुरू कर देंगी। टिमरी एन मुरारी के नॉवेल 'द अरेंजमेंट्स ऑफ लव' पर आधारित इस हॉलीवुड फिल्म का के डायरेक्टर बाफ्टा विजेता फिलिप जॉन हैं।
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर होगी कहानी
फिल्म कथित तौर पर एक साउथ एशियन वेल्शमैन (विवेक कालरा) की कहानी पर आधारित होगी जो अपने पिता को खोजने के लिए चेन्नई का सफर करता है। वह शख्स एक जासूस जिसका रोल सामंथा रुथ प्रभु निभाएंगी, से मदद मांगता है। फिल्म की कहानी में रोमांस और कॉमेडी भरपूर मात्रा में देखने को मिलेगा। जानकारी के अनुसार इस फिल्म में ईस्टर्न और वेस्टर्न कल्चर को सेलिब्रेट किया जाएगा।
इंग्लिश और तमिल भाषा में होगी रिलीज
इस फिल्म का नाम 'चेन्नई स्टोरी' रखा जाएगा। इस मूवी की शूटिंग चेन्नई और लंदन में होगी। इस फिल्म को इंग्लिश और तमिल दोनों भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही फिल्म 'कुशी' में भी नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ विजय देवरकोंडा भी दिखाई देंगे। ये फिल्म आगामी 1 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications