सैम ह्यूगन ने प्रियंका चोपड़ा के साथ सरेआम की ऐसी हरकत, फोटो हुई वायरल, जानें इसके पीछे की सच्चाई

Sam Heughan and Priyanka Chopra Kiss: वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और सैम ह्यूगन दोनों एक दूसरे को लिप किस कर रहे हैं। हालांकि वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है।

Priyanka Chopra

Sam Heughan and Priyanka Chopra Kiss: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी बिजी चल रही हैं। कुछ दिनों पहले तक प्रियंका चोपड़ा अपनी इंग्लिश वेब सीरीज सिटाडेल के प्रमोशन में बिजी थीं। प्रियंका चोपड़ा अपने वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए अपने देश भारत भी आई थीं। उसके बाद वह अपने पति निक जोनस के साथ मेट गाला 2023 में भी नजर आईं। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' के प्रीमियर में पहुंची थीं। इस फिल्म में उनके साथ सैम ह्यूगन नजर आएंगे। न्यूयॉर्क में इस फिल्म के प्रीमियर में प्रियंका चोपड़ा, सैम ह्यूगन और निक जोनस ने शिरकत की थी। इस इवेंट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और उनके को-एक्टर सैम एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं।

प्रियंका ने अपने को-एक्टर को किया किस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सैम ह्यूगन अपनी को-एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को नाक पर किस करते नजर आ रहे हैं। लेकिन लोगों को इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और सैम दोनों एक दूसरे को लिप किस कर रहे हैं। हालांकि वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है।

सैम ह्यूगन ने प्रियंका की नाक पर किया किस
जानकारी के अनुसार फिल्म 'लव अगेन' में सैम ह्यूगन, प्रियंका चोपड़ा और सेलीन डायोन एक साथ नजर आएंगे। लोगों को इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में न्यूयॉर्क में इस फिल्म का प्रीमियर आयोजित किया गया था। सैम और प्रियंका के साथ निक जोनस भी फिल्म में एक छोटा सा कैमियो कर रहे हैं। तीनों ने इस प्रीमियर में शिरकत की थी।

प्रीमियर में प्रियंका चोपड़ा का चला जादू
फिल्म के प्रीमियर इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ब्लू गाउन के साथ पफी स्कर्ट पहने नजर आई थीं। उनकी ड्रेस में बड़ा सा बो भी लगा था। उन्होंने अपने बालों को स्ट्रेट स्टाइल किया था। वहीं सैम ऑल-ब्लैक लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे। निक जोनस ग्रे सूट में नजर आ रहे थे। प्रीमियर पर जब सैम अपनी को-एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से मिल तो उन्होंने उनकी नाक पर किस किया। हालांकि लोगों को ये लिप किस जैसा लगा।

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार रिचर्ड मैडेन के साथ इंग्लिश वेब सीरीज 'सिटाडेल' में देखा गया था। ये वेब सीरीज गत 28 अप्रैल, 2023 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। अब प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+