DID विजेता सलमान युसूफ खान को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर किया गया प्रताड़ित, कन्नड़ भाषा बोलने पर डाला दबाव
डांस इंडिया डांस और झलक दिखला जा जैसे रियलिटी शो के विनर सलमान युसूफ खान के साथ हाल ही में बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक घटना घटी। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी।
Salman Yusuff Khan: अपने जबरदस्त डांस से सभी को प्रभावित करने वाले सलमान युसूफ खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वह अपनी डांस वीडियो फैंस के साथ साझा करते हैं। लेकिन इस बार चर्चा में आने की वजह डांस नहीं बल्कि उनके साथ घटी एक घटना है। जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। सलमान यूसुफ खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उन्हें कन्नड़ में बात करने के लिए किस तरह से परेशान किया गया।

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सलमान युसूफ खान को किया प्रताड़ित
सलमान युसूफ खान ने बताया कि, बेंगलुरु एयरपोर्ट एक अधिकारी ने सिर्फ उन्हें इसलिए परेशान किया क्योंकि उन्हें कन्नड़ नहीं आती थी। सलमान ने बताया कि, मैंने उन्हें अपनी टूटी-फूटी कन्नड़ भाषा ये बताने की कोशिश की मुझे कन्नड़ समझ में आती हैं लेकिन मैं बोलना नहीं जानता। क्योंकि मेरे माता पिता बेंगलुरु के रहने वाले हैं तो अधिकारी ने कन्नड़ में कहा कि, बेंगलुरु में पैदा हुए हैं और तुम कन्नड़ भाषा नहीं जानते?
कन्नड़ भाषा बोलने का डाला दबाव
सलमान युसूफ खान ने बताया कि, सिर्फ एक कन्नड़ नहीं आने की वजह से उन्हें घंटो तक एयरपोर्ट पर रोका गया। अधिकारी उनसे यहां तक कहा कि यदि तुम कन्नड़ नहीं बोल सकते तो मैं तुम पर शक कर सकता हूं। इस पर सलमान को गुस्सा आया और उन्होंने कहा कि, हमारे देश की मातृभाषा हिंदी है और वह मुझे अच्छे से आती है। सलमान खान ने एयरपोर्ट पर मौजूदा अन्य अधिकारियों से इस सिलसिले मदद मांगी तो उन्हें किसी भी तरह की सहायता नहीं मिली। फिलहाल सलमान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि सलमान युसूफ खान डांस इंडिया डांस और खतरों के खिलाड़ी के अलावा रेमो डिसूजा की फिल्म ABCD में भी नजर आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications