लद्दाख में नहीं बल्कि इस शहर में शुरू होगी सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग, तारीख भी आई सामने
सलमान खान की आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग को लेकर नई जानकारी सामने आई है। खबरों के अनुसार, फिल्म की शूटिंग अगस्त महीने से शुरू होने की संभावना है। इस फिल्म के लिए सलमान खान ने अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है और वे पूरी तरह से तैयार हैं।
'बैटल ऑफ गलवान' से सलमान खान के लुक का पोस्टर भी सामने आ चुका है। जिसमें वो पूरी तरह से आर्मी अफसर के किरदार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। अपूर्व लखिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2020 में भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुए संघर्ष पर आधारित है। यह एक वॉर ड्रामा फिल्म होगी।

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का शेड्यूल मेकर्स मुंबई में ही शूट करने की प्लानिंग में हैं। इसके लिए मुंबई के महबूब स्टूडियो में फिल्म का एक बड़ा सेट बनाया जा रहा है। ये सेट जुलाई के अंत तक तैयार हो जाएगा। इस शेड्यूल में सारे इंपॉर्टेंट सीन शूट होंगे। यहीं पर फिल्म का पहला सीन और सलमान के किरदार का परिचय भी शूट होगा। सेट को गलवान जैसा वास्तविक रूप देने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसके बाद टीम सेकेंड शेड्यूल के लिए लद्दाख के लिए रवाना होगी।"
न्यूज एजेंसी PTI करते हुए सलमान ने कहा, "इस फिल्म का किरदार फिजिकली रूप से बहुत चैलेंजिंग और डिमांडिंग है। हर साल, हर महीने, हर दिन यह और भी मुश्किल होता जा रहा है। मुझे अब इसे यानी अपनी ट्रेनिंग को ज़्यादा समय देना होगा। पहले, मैं इसे एक या दो हफ़्ते में आराम से कर लेता था, लेकिन अब मैं दौड़ रहा हूं, एक्सरसाइज कर रहा हूं। क्योंकि फिल्म की मांग ही यही है। उदाहरण के लिए, सिकंदर में, एक्शन अलग था। किरदार अलग था। लेकिन ये मूवी शारीरिक रूप से कठिन है खासकर लद्दाख में, ऊँचाई पर और ठंडे पानी में शूटिंग करना है। ये सब बहुत अलग और चुनौतियों से भरा हुआ है।"
सलमान ने आगे कहा, "मेरे पास लद्दाख में 20 दिन और फिर ठंडे पानी में सात-आठ दिन बिताने का मौका है। हम इसी महीने शूटिंग शुरू करेंगे।" इससे ये क्लियर हो गया है कि फिल्म की शूटिंग अब अगस्त की जगह जुलाई में शुरू होगी। बता दें, सलमान की फिल्में हमेशा ईद के दिन रिलीज होती रही हैं।लेकिन इस बार उन्होंने स्वीकार किया कि 'बैटल ऑफ गलवान' जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। हालांकि इस बात पर अभी तक ऑफिशियली मुहर नहीं लगी है। इसलिए oneindia hindi भी इसकी पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications