'टाइगर 3' के सेट से वायरल हुआ BTS वीडियो, सिगरेट पीते दिखे सलमान खान तो फैंस बोले- 'सिगरेट भी पठान से फेमस है'
Tiger 3 BTS video: हाल ही में 'टाइगर 3' के सेट से सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भाईजान सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं। लोग क्लिप पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Salman Khan BTS Video: फरहाद सामजी की 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म से सलमान खान बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म रिलीज हुए एक दिन हो गया है। इसके साथ-साथ फैंस को एक्टर की 'टाइगर 3' का भी बड़ी बेसब्री से इंतजार है।
(वीडियो-नीचे)
'टाइगर 3' की रिलीज डेट पहले दिवाली या फिर ईद पर तय की गई थी। फैंस के बीच इसे लेकर बज बना हुआ है। फिल्म रिलीज तो अभी नहीं हुई, लेकिन इसके बीटीएस वीडियोज और तस्वीरें समय-समय पर सामने आते रहते हैं।
वायरल हुआ बीटीएस क्लिप
हाल ही में ईद के मौके पर सलमान खान के फैंस ने फिल्म के सेट से एक बीटीएस क्लिप शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचाकर रख दिया है। क्लिप में सलमान खान सिगरेट पीते हुए दिखाई पड़े, तो नेटिजन्स ने सल्लू भाई की सिगरेट की तुलना शाहरुख खान की 'पठान' से कर दी।
सिगरेट पीते दिखे सलमान खान
'किसी का भाई किसी की जान' के बज के बीच 'टाइगर 3' के सेट से एक क्लिप सामने आई है, जिसमें सलमान खान सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल क्लिप में सलमान खान को सेट के अन्य क्रू मेंबर्स के बीच काली पठानी पहने हुए देखा जा सकता है। बीटीएस वीडियो सामने आने के बाद नेटिजन्स जमकर रिएक्शन देने लगे।
लोगों ने जमकर दिए रिएक्शन
एक यूजर ने कहा कि अबे भाई को 'रॉकी भाई' जैसा कैरेक्टर प्ले करना चाहिए कोई 'केजीएफ' फिल्म में। एक और ने कहा कि भाई की सिगरेट भी पठान से ज्यादा फेमस है। एक और ने कहा कि जो लोग आज भौंक रहे हैं, टाइगर को आने दो। एक ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि गांव के भाई लोग की पार्टी चालू है। वहीं कई लोगों ने भाईजान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर बेहद एक्साइटमेंट जताई है।
यहां देखें वीडियो...
क्या भाईजान ने छोड़ी सिगरेट?
बताते चलें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते सलमान खान ने सिगरेट पीना अब छोड़ दिया है। इससे पहले सलमान खान चेन स्मोकर हुआ करते थे। हालांकि, भाईजान को कभी-कभी ही धूम्रपान करते देखा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications