'सलमान खान ने मुझे धमकी दी', एक्टर की Ex गर्लफ्रेंड का शॉकिंग बयान, वीडियो में सरेआम कही ऐसी बात
Salman Khan and Somy Ali: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की पर्सनल लाइफ हमेशा से सुर्खियों में रही है। उनकी कई पुरानी रिलेशनशिप अक्सर चर्चा का विषय बनती रही हैं। इन्हीं में से एक है सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली जो अक्सर उन पर गंभीर आरोप लगाती नजर आती हैं।
सोमी अली का नया वीडियो हुआ वायरल
अब एक बार फिर सोमी अली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सलमान खान के खिलाफ नए आरोप लगाए हैं। सोमी अली ने अपने वीडियो में कहा है कि सलमान खान ने उन्हें एक अनजान नंबर से फोन कर धमकाया है।

'सलमान खान ने मुझे फोन पर धमकाया है'
सोमी अली का दावा है कि सलमान खान ने फोन पर कहा है- अगर तुमने मेरे खिलाफ कुछ कहा तो देखना मैं तुम्हारे साथ क्या करता हूं। सोमी अली का आरोप है कि सलमान खान ने उन्हें बॉलीवुड से बॉयकॉट करवा दिया है।
सलमान खान पर गुस्सा हुईं सोमी अली
सोमी अली ने कहा- बॉलीवुड में कोई मुझसे बात नहीं करता। मेरे दोस्त मुझसे दूर भागने लगे हैं। यहां तक कि हॉलीवुड में भी उन्होंने मेरे खिलाफ माहौल बना दिया है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सोमी अली बेहद गुस्से में नजर आ रही हैं।
'सलमान खान मुझे आज भी परेशान कर रहे हैं'
-वीडियो में सोमी अली ने कहा- सलमान खान, मेरी जिंदगी से जाने के बाद भी तुम मुझे अकेला नहीं छोड़ रहे हो। साल 2025 में भी तुम मुझे बुली कर रहे हो। मैंने तुमसे साल 1998 में ब्रेकअप कर लिया था क्योंकि तुमने मुझे धोखा दिया था। लेकिन अब भी तुम दुबई जाकर मेरे परिवार से मिलते हो, वो भी मुझे परेशान करने के लिए। तुम मेरी फीलिंग्स को हर्ट कर रहे हो।
-सोमी अली ने सलमान खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब उनके पास न टीआरपी बची है, न रेटिंग्स और इसी वजह से वो बार-बार विवादों में पड़कर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। हालांकि सलमान खान की ओर से अब तक इस वीडियो या आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सलमान खान और सोमी अली का रिलेशनशिप
-आपको बता दें कि पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले सलमान खान एक्ट्रेस सोमी अली के साथ एक सीरियस रिश्ते में थे। कहा जाता है कि दोनों लिव इन में रहते थे और शादी भी करने वाले थे।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 1991 से लेकर 1999 तक सलमान खान और सोमी अली रिलेशनशिप में थे। ऐसे में दोनों का अफेयर 8 साल तक चला था। सोमी अली ने ही सलमान खान को पहले प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों के रिश्ते की शुरुआत हो गई थी।
कौन हैं सोमी अली?
सोमी अली एक पाकिस्तानी-अमेरिकी एक्ट्रेस, लेखिका, फिल्म निर्माता, मॉडल और एक्टिविस्ट हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। वह साल 2007 से नो मोर टियर्स नामक एक एनजीओ चलाती हैं।
सोमी अली ने सलमान खान पर लगाए थे ऐसे आरोप
सलमान खान से ब्रेकअप होने के बाद सोमी अली खान ने एक्टर पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए थे जो कोई सोच भी नहीं सकता। सोमी अली ने सरेआम सलमान खान के बार में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे और उनका अपमान भी किया था। सोमी अली ने सलमान खान पर बुरा बर्ताव करने के साथ साथ उनके साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications