Salman Khan ने लॉरेंग गैंग हमले पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, भाईजान ने कहा-'मैं जब अकेला होता हूं तो...'

Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कई बार जान से मारने की धमकियां मिली हैं। हाल ही में सलमान ने पहली बार इस बारे में खुलकर बात की और बताया कि क्या इन धमकियों का उन पर कोई असर पड़ता है।

सलमान खान इन दिनों ईद पर रिलीज होने वाली अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच मुंबई उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान पहली बार लॉरेंस गैंग द्वारा हुए हमले पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "भगवान, अल्लाह सब देख रहे हैं। जितनी उम्र लिखी है, उतनी ही रहेगी। बस यही है।"

Salman Khan

सलमान खान को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं और उनके घर के बाहर पिछले साल 2024 में फायरिंग की घटना भी हो चुकी है। इसके बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, "कभी-कभी इतने सारे लोगों के साथ चलना पड़ता है, बस वही दिक्कत हो जाती है।"

ये भी पढ़ें: Salman Khan: इस फेमस क्रिकेटर के बहुत बड़े फैन हैं सलमान खान, 'सिकंदर' ने IPL को लेकर कह दी ऐसी बात

सलमान खान ने यह भी बताया कि अब वह सिर्फ अपने घर और काम के बीच ही सफर करते हैं। उन्होंने कहा, "जब मैं प्रेस के साथ होता हूं, तब मुझे कोई चिंता नहीं होती। लेकिन जब मैं अकेला होता हूं, तो परेशानी बढ़ जाती है। अब मेरी जिंदगी सिर्फ गैलेक्सी अपार्टमेंट से शूटिंग और शूटिंग से गैलेक्सी तक ही सीमित हो गई है।"

गौरतलब है कि 2018 में जोधपुर कोर्ट में पेशी के दौरान लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को खुलेआम धमकी दी थी। उसने कहा था, "हम सलमान खान को मार देंगे। जब हम एक्शन लेंगे, तब सबको पता चल जाएगा। मैंने अभी तक कुछ नहीं किया है, लेकिन लोग मुझ पर गलत आरोप लगा रहे हैं।" दरअसल, बिश्नोई समुदाय काले हिरण को पूजनीय मानता है और सलमान पर 1998 में हम साथ साथ हैं फिल्म की शूटिंग के दौरान काले हिरण के शिकार का आरोप है। इसी वजह से लॉरेंस बिश्नोई बार-बार सलमान पर निशाना बना रहे हैं।

इस बीच, सलमान खान अपनी नई एक्शन फिल्म सिकंदर की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। ए. आर. मुरुगदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें काजल अग्रवाल और रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था। उम्मीद है कि इस साल सलमान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है।

ये भी पढ़ें: Salman Khan Religion: सलमान खान हिंदू हैं या मुसलमान? भाईजान के धर्म को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+