'सिकंदर' की आधे दिन की कमाई देख सलमान खान का दिल बैठ जाएगा, जानिए ट्रेड एक्सपर्ट का अनुमान
Sikandar Half Day Collection: सिकंदर आ गई और जिस हिसाब के रिव्यू आ रहे हैं, लगता है चली भी जाएगी। सलमान के फैंस ऐसा होने नहीं देंगे। सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च में ही वो कह चुके हैं, पिक्चर अच्छी हो या बुरी लोग 100-200 करोड़ तक तो पहुंचा देते हैं। ये बात सलमान खान को भी मालूम है कि उनके फैंस काफी क्रेजी हैं। लेकिन इस बार हाल कुछ उल्टा है।
फिल्म सिकंदर को लेकर बहुत कम ही पॉजिटिव रिव्यू देखने को मिल रहे हैं। इसकी आदे दिन की कमाई देखकर सलमान खान से लेकर प्रोड्यूसर तक हैरान होंगे। जानिए सलमान की सिकंदर पर ट्रेड एनालिस्ट क्या अनुमान लगा रहे हैं।

सिकंदर की एडवांस बुकिंग रिलीज के 5 दिन पहले खुल गई थी। बावजूद इसके फिल्म की महज 3.3 लाख टिकट बुक हुईं। अनुमान लगाया कि फिल्म रिलीज के दिन सुबह से ही टिकट खिड़की पर भीड़ होगी और सिकंदर को ओपनिंग अच्छी मिल जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की माने तो शाम 5 बजे तक फिल्म ने करीब 12.85 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। फिल्म के मॉर्निंग शोज में ऑक्यूपेंसी भी 13.76 प्रतिशत ही रही। मेकर्स ने रविवार के दिन रिलीज की, सोच का बंपर टिकट बिकेगीं। सुबह की शोज में ऐसा तो नहीं हो सका, लेकिन शाम के शोज में उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि ट्रेड पंडितों की माने तो फिल्म की पहले दिन 23-25 करोड़ रुपये की ही कमाई होगी। हालांकि ये अनुमान है, हो सकता है ये ज्यादा हो या फिर कम।
सलमान खान की पिछली फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन
टाइगर 3 - 44.5 करोड़ रुपये
किसी का भाई किसी की जान - 15.8 करोड़ रुपये
दबंग 3 - 24.50 करोड़ रुपये
भारत - 42.3 करोड़ रुपये
अगर फिल्म सिकंदर की कमाई 40 करोड़ रुपए से भी कम होती है तो सलमान के करियर में संकट आ सकता है। क्योंकि उनकी पिछली सारी फिल्मों ने भले की कलेक्शन अच्छा किया हो। लेकिन ब्लॉकबस्टर के श्रेणी में शामिल नहीं हो पाई हैं। अब उनके स्टारडम पर भी सवाल उठने लगे हैं। अब देखना है कि आखिर फिल्म की कमाई कितने करोड़ रुपए होती है।












Click it and Unblock the Notifications