मां सलमा पर सलमान खान ने लुटाया प्यार, भांजे-भांजी के साथ ऐसे की मस्ती, वीडियो हुआ वायरल
Salman Khan and Salma Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सलमान खान और उनकी मां सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं।
फैमिली के साथ नजर आए सलमान खान
सलमान खान फिल्मों के अलावा अपनी फैमिली को भी पूरा समय देते हैं। वह अक्सर अपने परिवार वालों के साथ पार्टीज और इवेंट्स में नजर आते हैं। परिवार के साथ भाईजान की एक अलग स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग देखने को मिलती है। वह फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं।

मां सलमा खान पर भाईजान ने लुटाया प्यार
वहीं सलमान खान का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान अपनी मां सलमा खान पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शारजाह में अपनी लेटेस्ट आउटिंग का एक वीडियो अपलोड किया है।
सीसीएल के यूएई पहुंचे हैं सलमान खान
58 वर्षीय सलमान खान इस समय सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) के 10वें सीजन के लिए यूएई में हैं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान टीम मुंबई हीरोज को सपोर्ट करने के लिए मैदान में एंट्री कर रहे हैं। इस दौरान सलमान खान ने डेनिम जींस के साथ ब्लू कलर की शर्ट पहनी हुई थी जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। उनकी शर्ट पर टीम का लोगो भी बना हुआ था।
मां ने सलमान खान को किया प्यार
वीडियो में सलमान खान अपनी मां सलमा खान (सुशीला चरक) पर जमकर प्याल लुटा रहे हैं। दरअसल वीडियो में सलमान खान अपनी मां के गालों पर प्यार से किस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी मां भी अपने लाडले को प्यार करती दिखाई दे रही हैं।
सलमान ने भांजे और भांजी संग भी की मस्ती
वीडियो में सलमान खान अपने भांजे आहिल और भांजी आयत के साथ भी मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों छोटे बच्चे अपने मामा के साथ बातचीत कर रहे हैं और उन्हें अपने हाथों से कुछ फ्रेंच फ्राइज खिला रहे हैं। वहीं मामा भी अपने भांजे-भांजी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। ये वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो के आखिर में सलमान खान क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद अपने फैंस को शुक्रिया भी कह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications