'शाहरुख को मारने के सलमान ने निकाली गन' जॉनी लीवर ने किया खुलासा, बताया करण-अर्जुन के सेट पर क्या हुआ?
Salman Khan Shah Rukh Khan: शाहरुख खान और सलमान खान ने पहली बार 1995 में आई राकेश रोशन की फिल्म करण अर्जुन में साथ काम किया था। उस वक्त दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। हाल ही में, अभिनेता जॉनी लीवर ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक मज़ेदार किस्सा सुनाया, जब सलमान ने शाहरुख पर बंदूक तान दी और सब लोग हैरान रह गए।
जब सलमान ने चला दी गोली
जॉनी लीवर ने 'गलाटा इंडिया' को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म 'करण अर्जुन' की शूटिंग जयपुर में हो रही थी। सलमान रोज शाहरुख की खिंचाई करते थे और सबको लगता था कि कहीं शाहरुख बुरा न मान जाएं, और शाहरुख और सलमान के बीच सब खराब ना हो।

जॉनी लीवर ने बताया कि, फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद रोज़ रात को पूरी टीम साथ में पार्टी करती थी। एक रात, इसी तरह की एक पार्टी के दौरान, सलमान और शाहरुख के बीच मज़ाक-मज़ाक में बहस होने लगी, और फिर अचानक सलमान ने बंदूक निकाल ली और गोली चला दी।
ये भी पढ़ें: Salman Khan की उम्र को लेकर फेमस डायरेक्टर ने दिया बड़ा बयान, भाईजान के लिए सरेआम कही ऐसी बात
जैसे ही सलमान खान की गोली चलाने की आवाज़ आई, तो सबकी सांसें थम गईं। इसके बाद शाहरुख ज़मीन पर गिर गए, और वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए। लेकिन अगले ही पल, शाहरुख उठे और दोनों ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगे। वहां मौजूद मशहूर लेखिका हनी ईरानी को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ।
कैसे किया गया था ये प्रैंक?
बाद में, सलमान ने आप की अदालत में इस प्रैंक के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह सब पहले से प्लान किया हुआ था। उन्होंने प्रॉप डिपार्टमेंट से एक नकली बंदूक ली थी और शाहरुख को पहले ही बता दिया था कि वह उन पर फायर करने वाले हैं। लेकिन शाहरुख बहुत थके हुए थे और इस प्रैंक का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे। इसके बावजूद, जब सलमान ने उनके हाथ को खींचा, तो दोनों के बीच हल्की धक्का-मुक्की हो गई और सलमान ने गोली चला दी। शाहरुख ने तुरंत एक समरसॉल्ट (कलाबाज़ी) मारी और ज़मीन पर गिर गए, जिससे सब लोग चौंक गए। इससे ये पता चलता है कि शाहरुख और सलमान के बीच कितनी गहरी दोस्ती थी और वह सेट पर अक्सर मस्ती किया करते थे।
ये भी पढ़ें: Salman Khan Net Worth 2025: कितने अमीर हैं बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान? क्या 'सिकंदर' लगाएगी चार चांद?












Click it and Unblock the Notifications