सलमान खान ने संगीता बिजलानी को दिया धोखा, शादी भी टूटी, फिर क्यों एक्ट्रेस ने रखी दोस्ती?
Salman Khan Sangeeta Bijlani: सलमान खान अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनकी डेटिंग लाइफ हमेशा चर्चा में रही है, चाहे वो ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, सोमी अली या संगीता बिजलानी के साथ हो। सलमान कभी संगीता बिजलानी से शादी करने वाले थे, लेकिन बाद में उनका दिल सोमी अली पर आ गया और उनकी शादी टूट गई।
Salman Khan Sangeeta Bijlani: सलमान संग ब्रेकअप बाद भी संगीता ने रखी दोस्ती
सलमान खान अपनी कुछ पूर्व गर्लफ्रेंड्स के साथ अच्छी दोस्ती बनाए रखते हैं, और संगीता बिजलानी उनमें से एक हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीता ने सलमान संग शादी की डेट फिक्स और कार्ड छपने के बाद उन्हें रंगे हाथों सोमी अली के साथ पकड़ लिया था। इसके बाद संगीता काफी टूट गई थी और उन्होंने रिश्ता तोड़ने का फैसला किया। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने सलमान से दोस्ती बनाए रखी।

'कुछ रिश्ते कभी नहीं टूटते'
टाइम्स ऑफ इंडिया से एक पुराने इंटरव्यू में जब संगीता से पूछा गया कि उन्होंने सलमान खान के साथ अच्छे रिश्ते कैसे बनाए रखे, तो उन्होंने एक बहुत ही समझदारी भरा जवाब दिया। संगीता ने कहा कि, "रिश्ते कभी नहीं टूटते। रिश्ते कभी नहीं जाते। पार्टनर और स्कूल दोस्तों के बीच का प्यार कभी खत्म नहीं होता। लोग आते जाते हैं, इसका मतलब यह नहीं कि आपको गुस्सा या कड़वाहट होनी चाहिए। एक समय था जब मैं बच्ची जैसी थी, लेकिन अब मैं एक बड़ी हो चुकी हूं। जीवन अनुभवों से भरा हुआ है।"
ये भी पढ़ें: Salman Khan: ये हैं सलमान खान की 5 सुपर फ्लॉप फिल्में, एक बार देखते ही पकड़ लेंगे माथा
Salman Khan Sangeeta Bijlani: शादी पर पहली बार बोलीं संगीता
संगीता बिजलानी एक म्यूजिक शो 'इंडियन आइडल' पर गेस्ट बनी थीं, जहां एक कंटेस्टेंट, रितिका राज सिंह ने उनसे सलमान खान के साथ उनकी शादी के बारे में पूछा। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या सच में उनके और सलमान के शादी के कार्ड छपे थे। इस दौरान संगीता काफी हैरान हुईं, एक्ट्रेस ने जवाब में कहा, 'यह झूठ नहीं था।'
Salman Khan Sangeeta Bijlani: मोहम्मद अजहरुद्दीन से संगीता का हुआ तलाक
सलमान खान और संगीता बिजलानी की शादी की तारीख 27 मई 1994 तय हुई थी, और शादी के कार्ड भी छप चुके थे। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीता ने सलमान को सोमी अली के कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने सलमान संग शादी तोड़ दी। संगीता ने 1996 में क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की, लेकिन वह शादी भी सफल नहीं हो पाई। अजहर और संगीता ने 2010 में एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें: Salman Khan और संगीता बिजलानी की शादी का सामने आया सच, एक्ट्रेस ने कहा, 'ये झूठ तो नहीं है'












Click it and Unblock the Notifications