क्या सलमान खान से प्यार करती थीं Preity Zinta? एक्ट्रेस ने डेटिंग पर कहा, 'वह मेरा परिवार है'

Salman Khan Preity Zinta: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का सलमान खान के साथ रिश्ता बहुत अच्छा है, और इसी वजह से उन्होंने सलमान के 59वें जन्मदिन पर उन्हें खास शुभकामनाएं दीं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने उनके लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया था। जिसके बाद दोनों की डेटिंग अफवाहें शुरू हो गई।

Salman Khan Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने सलमान खान के बर्थडे पर शेयर किया पोस्ट

दरअसल, सलमान खान के 59वें जन्मदिन पर प्रीति जिंटा ने एक्टर के लिए पोस्ट शेयर कर प्यार भरा कैप्शन लिखा, "हैप्पी बर्थडे सलमान खान, बस इतना कहना चाहती हूं कि मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं. बाकी जब मैं आपसे बात करूंगी तो आपको बताऊंगी.. और हां, हमें और तस्वीरें चाहिए, नहीं तो मैं वही पुरानी तस्वीरें पोस्ट करती रहूंगी! टिंग।"

Salman Khan Preity Zinta

Salman Khan Preity Zinta: सोशल मीडिया पर हुई डेटिंग की चर्चा

सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा का ये पोस्ट खूब वायरल हुआ। जिसके बाद कुछ फैंस ने प्रीति से सलमान खान को डेट करने को लेकर सवाल पूछा। एक यूजर ने लिखा, 'क्या आपने कभी सलमान खान को डेट किया था?' प्रिटी ने मजाक करते हुए अफवाह का खंडन किया और कहा कि सलमान उनके "परिवार" और "करीबी दोस्त" हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि सलमान उनके पति जीन गुडइनफ के भी दोस्त हैं।

ये भी पढ़ें: 'Karan Arjun' को सता रहा हिरण का भूत! Shah Rukh रील में बोलकर आए, Salman ने रियल में शिकार कर डाला?

Salman Khan Preity Zinta: प्रीति ने किया खंडन

प्रीति ने ट्वीट में लिखा, "बिल्कुल नहीं! वह परिवार हैं और मेरे सबसे करीबी दोस्त हैं और मेरे पति के दोस्त भी हैं... बस यह बताना चाहती थी, अगर आप सोच रहे थे। माफ करना! मैंने इसका जवाब दिया, नहीं तो नहीं रुक पाती।" बता दें कि, सलमान खान जामनगर में धूमधाम से मनाया गया। एक्टर के लिए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने बर्थडे होस्ट किया था।

Salman Khan Preity Zinta: प्रीति-सलमान की फिल्में

प्रीति जिंटा और सलमान खान ने चोरी चोरी चुपके चुपके, जान-ए-मन, हर दिल जो प्यार करेगा और दिल ने जिसे अपना कहा जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। प्रीति अब अपनी आने वाली फिल्म लाहौर 1947 में नजर आएंगी। वहीं, सलमान खान अगले साल सिकंदर नामक फिल्म में नजर आएंगे, जो ईद 2025 पर रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: Salman Khan और संगीता बिजलानी की शादी का सामने आया सच, एक्ट्रेस ने कहा, 'ये झूठ तो नहीं है'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+