Salman Khan: सलमान खान को फिर मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से आया ऐसा मैसेज
Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सलमान खान को एक बार फिर से नई धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर को एक बार फिर से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकी मिली है।
सलमान खान से मांगे गए 5 करोड़ रुपए
सलमान खान को मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम के जरिए एक नया धमकी भरा संदेश मिला है। लोकमत की रिपोर्ट के मुताबिक, ये धमकी लॉरेंस बिश्नोई के भाई होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने जारी की है। गैंगस्टर के कथित भाई ने सलमान खान से 5 करोड़ रुपये देने या मंदिर में माफी मांगने को कहा है।

सलमान खान को धमकी देने वाला गिरफ्तार
सलमान खान को धमकी देने वाला कथित तौर पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने आरोपी को कर्नाटक से गिफ्तार किया है। आपको बता दें कि 10 दिनों के अंदर सलमान के नाम ये तीसरी धमकी थी। फिलहाल 35 साल के विक्रम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच के लिए विक्रम को पुलिस मुंबई लेकर वापस आएगी।
सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ाई गई
आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। वहीं सुपरस्टार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में सलमान खान की सिक्योरिटी को और अधिक बढ़ा दिया गया है।
लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान का विवाद
जानकारी के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई काला हिरण मामले के बाद से ही सलमान खान के पीछे पड़ा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में सलमान खान के पिता सलीम खान ने कहा था कि उनके बेटे ने कुछ गलत नहीं किया है और वह किसी से माफी नहीं मांगेगा।
लॉरेंस बिश्नोई के भाई रमेश बिश्नोई का बयान
सलीम खान के इंटरव्यू के बाद जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के भाई रमेश बिश्नोई का बयान सामने आया था। रमेश बिश्नोई ने दावा किया है कि सलमान खान ने बिश्नोई समुदाय को मोटी रकम ऑफर की थी। रमेश बिश्नोई ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया है कि सलमान ने उनके बिश्नोई समुदाय को बहुत पहले ही पैसे ऑफर किए थे, पर उन्होंने लेने से इनकार कर दिया था।
साल 1998 में हुआ था काले हिरण का शिकार
जानकारी के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान को लेकर चलने वाला विवाद साल 1998 में हुए काले हिरण के शिकार से जुड़ा हुआ है। इस मामले में सलमान खान का नाम सामने आया था और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था। हालांकि दोषी ठहराए जाने के बाद सबूतों के अभाव में सलमान खान को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। उसके बाद से ही लॉरेंस बिश्नोई भाईजान के पीछे पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications