Drug Case: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने कबूली ड्रग्स लेने की बात, आर्यन खान के सपोर्ट में उतरी
Drug Case: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने कबूली ड्रग्स लेने की बात, आर्यन खान के सपोर्ट में उतरी
मुंबई। बॉलीवुड और ड्रग्स का कनेक्शन बहुत पुराना है। कई ऐसे बॉलीवुड चेहरे सामने आ चुके हैं, जिसका तार ड्रग्स से जुड़ चुका है। हाल ही में इस लिस्ट में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम भी जुट गया है। मुंबई से गोवा जा रही क्रूज रेव पार्टी में शामिल आर्यन को एनसीबी ने गिरफ्तार कर दिया। ड्रग्स मामले में आर्यन का नाम सामने आने के बाद लोग शाहरुख और उनके बेटे को जमकर ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड का एक गुट उनके सपोर्ट में उतर आया है।

आर्यन खान के सपोर्ट में उतरी सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम ड्रग्स मामले में आने के बाद सलमान खान फौरन शाहरुख के घर पहुंच गए। जहां सलमान शाहरुख से मिलकर उन्हें हौंसला दे रहे हैं तो वहीं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने भी आर्यन खान का सपोर्ट किया है। सोमी अली ने इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा तो वहीं चौंकाने वाला खुलासा भी कर डाला ।

कबूली ड्रग्स लेने की बात
सोमी अली ने अपने पोस्ट में लिखा कि जब वो 15 साल की थी तब उन्होंने गांजा पिया था। इतना ही नहीं फिल्मों में आने के बाद भी उन्होंने ऐसा कई बार किया। उन्होंन खुद लिखा कि फिल्म आंदोलन की शूटिंग के दौरान उन्होंने फिल्म की एक्ट्रेस दिव्या भारती के साथ गांजा पिय़ा। उन्होंने लिखा कि मुझे इस बात का कोई पछतावा नहीं है। सोमी अली ने ड्रग्स और वेश्यावृति को सपोर्ट करते हुए कहा कि ये कभी खत्म नहीं हो सकता। ऐसे में इसे अपराध मानना बंद कर देना चाहिए।
Recommended Video

दो गुट में बंटा बॉलीवुड
आपको बता दें कि आर्यन खान के मामले में बॉलीवुड एक बार फिर से दो गुट में बंट गया है। जहां एक गुट आर्यन का समर्थन कर रहा है तो वहीं दूसरा गुट इसका विरोध कर रहा है। सलमान खान, रवीना टंडन, ऋतिक रोशन, सुनील शेट्टी समेत कई सितारे उनके समर्थन में उतरे हैं तो वहीं कंगना रानौत ने फिर से इसका विरोध किया है।
Drug Case: ड्रग्स केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी, शाहरुख की लाडली सुहाना ने उठाया बड़ा कदम












Click it and Unblock the Notifications