क्या सच में सलमान खान को पाकिस्तान ने 'आतंकवादी' घोषित किया? क्या है इसके पीछे की सच्चाई? खुला ऐसा राज
Salman Khan and Pakistan: सोशल मीडिया पर हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लेकर एक सनसनीखेज दावा वायरल हो रहा है। कहा गया है कि पाकिस्तान सरकार ने सलमान खान को आतंकवादी घोषित करते हुए उनका नाम आतंक विरोधी कानून की चौथी सूची में डाल दिया है।
सलमान खान मामले की सच्चाई आई सामने
हालांकि अब इस पूरे मामले की जांच के बाद सच्चाई सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि सलमान खान से जुड़ी ये खबर पूरी तरह से फर्जी है। इस मामले से सलमान खान का कोई लेना-देना नहीं है।

कैसे शुरू हुई थी ये अफवाह?
-दरअसल सोशल मीडिया पर एक कथित सरकारी दस्तावेज वायरल हुआ था, जिसमें लिखा गया था कि सलमान खान को पाकिस्तान की आतंकवाद से जुड़ी सूची में शामिल कर लिया गया है।
-दावा किया गया था कि ये दस्तावेज पाकिस्तान के गृह मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है लेकिन जब इसकी गहराई से जांच हुई तो सामने आया कि ये डॉक्युमेंट पूरी तरह से नकली था। इसे डिजिटल रूप से तैयार किया गया था और इसका किसी आधिकारिक वेबसाइट या सरकारी स्रोत से कोई संबंध नहीं था।
फर्जी साबित हुआ वायरल डॉक्युमेंट
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की किसी भी सरकारी वेबसाइट पर इस तथाकथित नोटिस का कोई उल्लेख नहीं मिला ह। वहीं किसी अधिकारी ने भी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। जांच में ये बात भी सामने आई है कि ये डॉक्युमेंट फोटोशॉप या डिजिटल टूल्स की मदद से तैयार किया गया था।
-इस फर्जी खबर के फैलने के दौरान सलमान खान के कुछ पुराने वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिनमें वह बलूचिस्तान जैसे मुद्दों पर बात करते दिखाई दिए थे। इसी को आधार बनाकर कई लोगों ने गलत दावे करना शुरू कर दिए थे।
क्या कहा था सलमान खान ने?
-जॉय फोरम 2025 में बोलते हुए सलमान खान का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, उसमें वह विभिन्न देशों के मेहनती लोगों का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने कहा था- ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहा है।
-इस बयान में 'बलूचिस्तान' को 'पाकिस्तान' से अलग बताना ही विवाद का मुख्य कारण बन गया था। हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो पाया था कि सलमान खान ने जानबूझकर ऐसा किया या ये अनजाने में हुई चूक थी।
-ऐसे में ये साफ हो गया है कि पाकिस्तान द्वारा सलमान खान को आतंकवादी घोषित करने की खबर पूरी तरह झूठी और गढ़ी हुई है। ये सिर्फ एक डिजिटल फर्जीवाड़ा था, जिसका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। सलमान खान पूरी तरह सुरक्षित हैं और अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स की तैयारियों में जुटे हैं।
'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में बिजी हैं सलमान खान
-जानकारी के अनुसार इन दिनों सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया हैं। इस फिल्म में सलमान खान एक भारतीय आर्मी ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं।
-फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की कहानी साल 2020 में भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित बताई जा रही है। कुछ समय पहले सलमान खान ने लद्दाख में फिल्म की शूटिंग भी पूरी की है। ये फिल्म ईद 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
-कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग के लिए रक्षा मंत्रालय से परमिशन नहीं मिल रही है। इस वजह से फिल्म की शूटिंग को रोकना पड़ा था।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सलमान खान की मुलाकात
-इसके बाद सलमान खान ने खुद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। इस मीटिंग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुपरस्टार को विश्वास दिलाया था कि शूटिंग के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
-मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया था कि राजनाथ सिंह ने सलमान खान से कहा था कि फिल्म में किसी भी तरह से चीन को बदनाम ना किया जाए। दरअसल इन दिनों भारत और चीन के ग्लोबल लेवल पर रिश्ते अच्छे हो रहे हैं। ऐसे में राजनाथ सिंह ये नहीं चाहते हैं कि आगे चलकर दोनों देशों के बीच कोई समस्या फिर से आए।
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' की शूटिंग जारी
इसके अलावा सुपरस्टार सलमान खान फिलहाल टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं, जिसकी मेजबानी वह लंबे समय से कर रहे हैं।
-
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Russia Pakistan Trade: रूस ने भारत की पीठ में घोंपा छुरा? पाकिस्तान को दे दी सबसे बड़ी राहत -
'मेरा जी भरा नहीं', 'भाईजान' आखिर कहना क्या चाह रहे? सलमान खान के Video ने मचाई खलबली -
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म? -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
Iran-US War में नया ट्विस्ट! Pakistan की अपील पर Trump के 14 दिन डेडलाइन बढ़ाने के 4 बड़े कारण क्या?












Click it and Unblock the Notifications