सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी ने दी चेतावनी, फर्जी कास्टिंग कॉल से जुड़ा कनेक्शन, जानें क्या हुई बात
Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी सलमान खान फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक चेतावनी जारी कर लोगों को फर्जी कास्टिंग कॉल को लेकर आगाह किया है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लोगों को जागरूक करते हुए एक लंबा-चौड़ा नोट भी शेयर किया है।
फर्जी कास्टिंग कॉल को लेकर लोगों को किया गया आगाह
आपको बता दें कि सलमान खान ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है और कई नए चेहरों को मूवीज में मौका भी दिया है। सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस से कई नए चेहरों को इंडस्ट्री में इंट्रोड्यूस किया है। इतना ही नहीं, कई लोग उनके और उनकी प्रोडक्शन कंपनी के साथ कोलैबोरेट भी करना चाहते हैं। लेकिन फिलहाल उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने लोगों को फर्जी कास्टिंग कॉल को लेकर आगाह किया है।

सलमान खान फिल्म्स ने जारी की चेतावनी
सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी सलमान खान फिल्म्स ने लोगों के लिए एक चेतावनी जारी की है जिसमें बताया गया है कि किस तरह से फर्जी कास्टिंग कॉल के जरिए किसी को भी बेवकूफ बनाया जा सकता है। इसमें फर्जी तौर पर पैसों का लेन-देन भी हो सकता है।
'कंपनी कोई कास्टिंग नहीं कर रही है'
गत 30 जनवरी 2024 को सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट जारी कर लोगों को आगाह किया है। इस नोट में बताया गया है कि मौजूदा समय में किसी भी फिल्म के लिए कंपनी कास्टिंग नहीं कर रही है।
प्रोडक्शन कंपनी की तरफ से जारी स्टेटमेंट
सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी की तरफ से जारी किए गए स्टेटमेंट में लिखा गया है- ये साफ करना है कि न तो सलमान खान और न ही सलमान खान फिल्म्स किसी भी मूवी के लिए इस समय कोई कास्टिंग कर रही है। हमने अपने भविष्य की किसी भी फिल्म के लिए किसी तरह के कास्टिंग एजेंट को काम पर नहीं रखा है।
सलमान खान करेंगे कानूनी कार्रवाई
स्टेटमेंट में आगे लिखा हुआ है- प्लीज अगर आपको इससे संबंधित कोई भी ईमेल या फिर मैसेज मिलता है, तो उस पर भरोसा न करें। अगर कोई मिस्टर खान और एसकेएफ (SKF) का नाम गलत तरह से इस्तेमाल करते पाया जाएगा, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सलमान खान ने किया था सचेत
आपको बता दें कि इसी तरह से एक और स्टेटमेंट प्रोडक्शन कंपनी ने जुलाई 2023 में जारी किया था। सलमान खान के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक्टर के फैंस और फॉलोवर्स को ऐसे ही धोखाधड़ी के बारे में सचेत किया गया था और कास्टिंग कॉल की धोखाधड़ी से बचने के लिए कहा गया था।












Click it and Unblock the Notifications