मर्डर की धमकी मिलने के बाद ऐसी हो गई है सलमान खान की जिंदगी, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी भरा लेटर मिला था। इसके बाद सलमान खान ने हाल ही में मुंबई के पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की थी और लाइसेंस हथियार रखने पर अनुमति मांगी थी।

मुंबई, 29 जुलाईः बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को अब तक कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कुछ दिनों पहले एक बार फिर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि लॉरेंस ने सलमान खान की हत्या की सुपारी दी थी और एक शूटर उनकी हत्या के लिए मुंबई पहुंच भी गया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा को और अधिक बढ़ा दिया है।

सलमान ने बदल ली है अपनी कार

सलमान ने बदल ली है अपनी कार

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी भरा लेटर मिला था। इसके बाद सलमान खान ने हाल ही में मुंबई के पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की थी और लाइसेंस हथियार रखने पर अनुमति मांगी थी। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अब सलमान खान ने अपनी सिक्यॉरिटी और ज्यादा टाइट कर ली है। उन्होंने अपनी गाड़ी को भी अपग्रेड कर लिया है। सलमान खान अब वाइट कलर की बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर में घर से बाहर जाते हैं और उनके साथ आर्म्ड सिक्योरिटी गार्ड्स का एक दस्ता भी रहता है।

आर्म्ड सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ निकलते हैं बाहर

आर्म्ड सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ निकलते हैं बाहर

सलमान खान अब घर से बाहर निकलने पर बुलेटफ्रूफ कार का ही इस्तेमाल करते हैं। सलमान खान ने मर्डर की धमकी मिलने के बाद से ज्यादा भीड़भाड़ वाले इवेंट्स पर पहुंचना बंद कर दिया है। वह फैंस से भी कम मुलाकात कर रहे हैं। काम के लिए घर से बाहर निकलने पर उनके साथ कई आर्म्ड सिक्योरिटी गार्ड्स मौजूद होते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले सलमान खान लैंड रोवर से सफर करते थे और अब उन्होंने अपनी गाड़ी बदल दी है।

सलमान को मारना चाहता है लॉरेंस बिश्नोई

सलमान को मारना चाहता है लॉरेंस बिश्नोई

दरअसल सलमान खान पर आरोप है कि उन्होंने राजस्थान के जोधपुर में काले हिरण का शिकार किया था। काले हिरण को राजस्थान का बिश्नोई समाज पवित्र मानता है। इसके बाद ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने बिश्नोई समाज के सम्मान के नाम पर सलमान खान को मारने की धमकी दी थी। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले भी लॉरेंस ने सबके सामने सलमान को मारने का दावा किया था। वह सलमान खान को बिश्नोई समाज का दुश्मन समझता है।

घर से बाहर कम निकलते हैं सलमान

घर से बाहर कम निकलते हैं सलमान

लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद से सलमान खान अब घर से बाहर कम ही निकलते हैं। वह सिर्फ अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए टाइट सिक्योरिटी के साथ शूटिंग सेट पर पहुंचते हैं। उनके गार्ड्स उन्हें हमेशा घेर कर रखते हैं ताकि उन्हें किसी तरह का कोई खतरा न हो सके।

इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान

इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान

सलमान खान आखिरी बार फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में नजर आए थे। अब जल्द ही वह फिल्म 'टाइगर 3' में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सलमान अभी अपनी आने वाली फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की भी शूटिंग में बिजी हैं जिसमें उनके साथ पूजा हेगड़े नजर आएंगी। खबर है कि जल्द ही सलमान खान फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल की शूटिंग भी शुरू कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+