तो इस वजह से सलमान खान ने नहीं की कैटरीना से शादी, खुद वजह बताकर फैंस को किया हैरान

एक वक्त पर कैटरीना कैफ और सलमान खान की डेटिंग की खबरें खूब चर्चा में थी। फिर सलमान खान ने खुद एक इंटरव्यू में कैटरीना से शादी न करने की वजह बताई थी।

मुंबई, 16 जुलाई: सलमान खान और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के पावर कपल रह चुके हैं। एक वक्त ऐसा था जब दोनों के अफेयर की चर्चा आम हुआ करती थी। फैंस को दोनों की कैमिस्ट्री रील लाइफ में तो पसंद थी ही, लेकिन रीयल लाइफ में भी दोनों को काफी पसंद किया जाता था। खास मौकों पर दोनों को अकसर साथ में स्पॉट भी किया जाता था। ऐसे में हर कोई कपल की शादी के इंतजार में था। लेकिन अचानक दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को शॉक कर दिया। इस खबर ने एक्टर्स के फैंस को गहरा सदमा दिया। इतना ही नहीं, सलमान खाने ने खुद एक इंटरव्यू में कैटरीना कैफ से शादी ना करने की बड़ी वजह बताई थी।

कैटरीना-सलमान का रिलेशनशिप

कैटरीना-सलमान का रिलेशनशिप

वैसे तो बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का नाम बी टाउन की कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है, लेकिन कैटरीना के साथ इनके अफेयर की चर्चा बड़े लंबे समय तक चली थी। फैंस को ये कपल बेहद पसंद भी था। फिर चाहे बात फिल्मों की हो.. या फिर रियल लाइफ की, फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड रहते थे। ऐसे में अचानक दोनों के ब्रेकअप से फैंस को गहरा सदमा लगा।

लंबे वक्त तक रहे साथ

लंबे वक्त तक रहे साथ

जूम टीवी की एक खबर के मुताबिक,रूमर्स रहे कि कैटरीना कैफ और सलमान खान ने तकरीबन 7 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। कैटरीना कैफ ने साल 2003 में अपने करियर की शुरुआत की। ऐसे में रूमर्स थे कि एक्ट्रेस ने सलमान खान को साल 2010 तक डेट किया। हालांकि, दोनों ने ही डेटिंग को लेकर कभी कुछ नहीं कहा। दोनों को बस हमेशा एक दूसरे की तारीफ करते ही देखा गया है। आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं।

सलमान ने किया खुलासा

सलमान ने किया खुलासा

बताते चलें कि खबरों के मुताबिक, सलमान खान ने एक इंटरव्यू में शादी को लेकर खुलासा करते हुए कहा था कि वे कैटरीना कैफ से शादी करने के लिए तैयार नहीं हैं। कहा जाता है कि इसकी वजह बताते हुए दबंग एक्टर ने बताया कि उन्हें नहीं लगता कि वे शादी जैसी चीज के लिए तैयार हैं, क्योंकि वे सिर्फ आज में जीना पसंद करते हैं।

ब्रेकअप के बाद भी रहे अच्छे दोस्त

ब्रेकअप के बाद भी रहे अच्छे दोस्त

ब्रेकअप के बाद भी कैटरीना कैफ सलमान के परिवार के नजदीक बनी रहीं। इतना ही नहीं.. दोनों ने साथ काम भी किया। या यूं कहें कि दोनों ने कभी अपनी पर्सनल लाइफ को प्रोफेशनल में हावी नहीं होने दिया।

ये बोले एक्टर

ये बोले एक्टर

इसके साथ ही एक्टर ने शादी को लेकर एक और बात बताते हुए कहा था कि अगर उन्होंने शादी कर भी ली, तो भी उनका नाम किसी ना किसी के साथ जोड़ा ही जाएगा।

सलमान के बाद इस एक्टर को किया डेट

सलमान के बाद इस एक्टर को किया डेट

बताते चलें कि इसके बाद कैटरीना कैफ रणबीर कपूर को डेट करना शुरू किया। हालांकि इस रिलेशनशिप को लेकर भी कैटरीना की तरफ से ही कन्फर्मेशन मिला। एक्ट्रेस को कई बार रणबीर कपूर की तारीफें करते देखा गया। कपल ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर खबरें आने लगीं कि वे जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन अचानक दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने सबको शॉक कर डाला।

विक्की कौशल संग रचाया ब्याह

विक्की कौशल संग रचाया ब्याह

अब एक्ट्रेस ने बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल संग शादी कर ली है। एक दफा कॉफी विद करण में विक्की कौशल ने बताया था कि वे कैटरीना कैफ को कितना पसंद करते हैं। इसके बाद रूमर्स उड़ने लगे कि कपल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई बार दोनों को पार्टी में साथ स्पॉट किया गया। इसके बाद कैटरीना और विक्की दोनों साथ में कोविड पॉजिटिव भी पाए गए। फिर दोनों के साथ रहने की बातों ने तूल पकड़ लिया। बाद में हर्षवर्धन कपूर ने कंफर्म किया कि विक्की और कैटरीना एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+