सलमान खान पास आकर सेल्फी लेने वाले फैन से हुए नाराज, एटीट्यूट दिखाकर ऐसे झटका, देखें Video
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान अपने एक फैन पर गुस्सा होकर उसे झटकते हुए नजर आ रहे है। वायरल वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
नई दिल्ली, 08 नवंबर। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के लाखों की संख्या में फैंस हैं। एक्टर के लाइव शोज में उनकी एक झलक पाने और आटोग्राफ लेने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। सलमान खान भी अपने फैंस को बहुत प्यार करते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान अपने एक फैन पर गुस्सा होकर उसे झटकते हुए नजर आ रहे है। वायरल वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सेल्फी लेने आए एक फैन को गुस्से से झटकते हुए दिखे सलमान खान
सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और आमतौर पर जब भी वो पब्लिक प्लेस पर नजर आते हैं तो उनके पास से देखेने और एक्टर के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ जुट जाती है। ऐसा ही इस वीडियो में भी नजर आ रहा है। सलमान खान जब अपनी कार के पास खड़े होते हैं और उनके सामने कई कैमरा मैन और लोग जुटे होते हैं तभी एक फैन सलमान के पास आकर अपने मोबाइल में सेल्फी लेने लगता है। तभी सलमान बड़े एटीट्यूट से फैन से इशारे से दूर जाने को कहते हैं।
सलमान खान के एटीट्यूट को देखकर लोगों ने दिया ये रिएक्शन
इस वीडियो के वायरल होते ही लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वाीडियो के वायरल होते ही लाखों की संख्या में व्यूज आ चुके हैं। एक यूजर ने लिखा मेगास्टार। दूसरे ने लिखा भाई को पता नहीं किस बात की अकड़ है। एक और फैन ने लिखा सलमान खान से दो गज की दूरी पर पे रह भाई। वहीं कुछ सलमान फैन एक्टर का फेवर लेते हुए फैन को गलत बता रहे हैं और कह रहे हैं अच्छा हुआ उसका फोन नहीं छीना। फैंस को काउंटर करते हुए यूजर्स कह रहे हैं कि ये एक्टर हम फैंस की वजह से तो बने हैं तो ऐसा व्यवहार क्यों।
Kylie Jenner ने प्रेगनेंसी की हालत में शेयर की ये नग्न फोटो, सुहाना खान ने दिया रिएक्शन

करीना कपूर भी कर चुकी है ये गलती
कुछ दिनों ऐसा ही एक वीडियो एक्ट्रेस करीना कपूर का वायरल हुआ था। वो वीडियो होली के समय का था। जिसमें नजर आ रहा था करीना कपूर एक गेट से बाहर निकल रही थीं तभी एक फैन जल्दी में करीना के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में आगे बढ़ती है और गलती से करीना को उससे हल्का सा धक्का लग जाता है तब करीना ने उस फैन की जमकर क्लास लगाई थी।












Click it and Unblock the Notifications