एक महीने की तैयारी और 'आखिरी वॉर्निंग'... आखिर कौन हैं सलमान खान के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले दो आरोपी

Salman Khan firing Accused: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के मुंबई स्थित घर पर फायरिंग की खबर बीते दिन आई, जिसने हर किसी को चौंका दिया। ऐसा इसलिए भी क्योंकि भाईजान को जान से मारने की धमकी के बाद कई दफा उनकी सिक्योरिटी में इजाफा किया जा चुका है। ऐसे में फायरिंग की घटना ने फैंस को भी सन्न कर दिया।

गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी कौन?
हालांकि पुलिस की तेज तर्रारी ने इस मामले से जुड़े सारे तार खंगाले और इसमें दोनों आरोपियों की पहचान भी हो गई। इन आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार भी कर लिया है।

Salman Khan

क्या बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं तार?
इनमें से एक आरोपी का नाम सागर पाल है तो दूसरे का नाम विक्की साहब गुप्ता। जांच में ये बात सामने आई है कि सागर ने ही सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की। भुज पुलिस ने भी एक प्रेस रिलीज में बताया कि इन दोनों आरोपियों के तार बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं और इन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने दी अहम जानकारी
पुलिस की प्रेस रिलीज में आगे कहा गया कि दोनों आरोपियों की पहचान विक्की गुप्ता और सागर के रूप में हुई है, जो कि 24 और 21 साल के हैं। सबसेअहम बात ये कि दोनों ही आरोपी बिहार से ताल्लुक रखते हैं।

महीनेभर से चल रही थी प्लानिंग
बताते चलें कि ये दोनों ही आरोपी तकरीबन महीनाभर से सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास पनवेल में ही रह रहे थे। इन्होंने किराए पर फ्लैट ले रखा था। हमला करने से पहले इन्होंने चार बार सलमान के अपार्टमेंट की रेकी भी की थी। इसका मतलब साफ है कि इस इलाके से ये दोनों की आरोपी अच्छी तरह से वाकिफ थे।

सीसीटीवी से हुई आरोपी की पहचान
आरोपियों ने बांद्रा रेलवे स्टेशन जाने के लिए एक ऑटो रिक्शा भी लिया था, जिसके बाद वे ट्रेन से सांताक्रूज रेलवे स्टेशन पहुंचे और फिर वहां से कहीं औऱ चले गए। पुलिस ने सीसीटीवी के जरिये ये सारी जानकारी इकट्ठी की। पुलिस को जो फुटेज मिला है उसमें एक आरोपी का चेहरा तो साफ नजर आ रहा था। ये तस्वीरें गुरुग्राम के गैंगस्टर विशाल उर्फ कालू की बताई जा रही हैं। साथ ही ये जानकारी भी है कि ये रोहित गोदारा नाम के गैंगस्टर के लिए काम करता है।

अंडरग्राउंड हुए आरोपी और फिर...
ये वही रोहित गोदारा है, जिसपर रोहतक में एक बुकी की हत्या का भी आरोप है। इसके बाद पुलिस ने सारे सीसीटीवी खंगाले और जब ये लोग गुजरात के भुज के कच्छ पहुंचकर अंडरग्राउंड हो गये तो पुलिस की क्राइम ब्रांच को इसकी खबर लग गई और फिर दबिश देकर पुलिस ने विक्की और सागर को गिरफ्तार कर लिया।

फेसबुक पोस्ट का विदेश कनेक्शन
बताते चलें कि सलमान के घर के बाहर फायरिंग के कुछ ही घंटों के बाद एक फेसबुक पोस्ट भी वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया जा रहा था कि लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ही सलमान के घर के बाहर फायरिंग करवाई है। पुलिस ने जानकारी जुटाई की फेसबुक पोस्ट का आईपी एड्रेस पुर्तगाल का है। ऐसे में पुलिस को शक है कि इसे करने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+