सलमान खान की 'टाइगर 3' से लीक हुआ सीन, वीडियो में इमरान हाशमी को देख फैंस हुए एक्साइटेड

सलमान खान की 'टाइगर 3' की चर्चा जोरों पर है। फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के सेट एक वीडियो लीक हुआ है।

Tiger 3 Video Leaked Online: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 को लेकर फैंस में अलग ही बज बना हुआ है। इस फिल्म के पहले दोनों पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुए। अब फैंस को इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन, फिल्म रिलीज होने से पहले ही सेट से एक वीडियो लीक हुआ है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

टाइगर 3 से लीक हुआ सीन

टाइगर 3 से लीक हुआ सीन

सोशल मीडिया पर पर क्या कुछ वायरल हो जाए इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। बीते दिनों सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' के सेट से एक सीन सोशल मीडिया पर लीक हुआ था। अब इसके बाद सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 का सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख फैंस अब और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

इमरान हाशमी का लुक देख फैंस हुए एक्साइटेड

इमरान हाशमी का लुक देख फैंस हुए एक्साइटेड

फिल्म टाइगर 3 में पहली बार सलमान खान और इमरान हाशमी स्क्रीन शेयर करेंगे। दोनों को फिल्म में एक्शन अवतार में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब जो वीडियो फिल्म के सेट से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें इमरान हाशमी एक कमरे में दिखाई दे रहे हैं जो कि चारों तरफ से धुएं से भरा हुआ है।

इमरान हाशमी ने बनाई जबरदस्त बॉडी

वीडियो में इमरान हाशमी ने जबरदस्त बॉडी बनाई हुई है। अब वीडियो देख फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि यह सीन सलमान खान और इमरान हाशमी के किसी एक्शन सीन का हो सकता है। वहीं इमरान ब्लैक टीशर्ट और जीन्स में दिखाई दिए। बता दें कि, फिल्म 'टाइगर 3' में इमरान हाशमी लंबे समय बाद विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं।

कैटरीना कैफ भी लीड रोल में आएंगी नजर

कैटरीना कैफ भी लीड रोल में आएंगी नजर

खबरों के मुताबिक, फिल्म 'टाइगर 3' सलमान खान और इमरान हाशमी के बीच खतरनाक फाइट होने वाली है। वहीं फिल्म में भाईजान इस बार अलग लुक में नजर आने वाले हैं। हालांकि इससे पहले ही उनका लुक सामने आ चुका है। इसके अलावा फिल्म में कैटरीना कैफ भी जोया के किरदार में एक बार फिर दिखाई देंगी।

जल्द रिलीज होगी किसी का भाई किसी की जान

जल्द रिलीज होगी किसी का भाई किसी की जान

बता दें कि, सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा भाईजान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म से शहनाज गिल भी बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। यह फिल्म ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Recommended Video

    Pathaan के बाद Tiger-3 में Salman Khan के साथ नजर आ सकते हैं Shahrukh Khan | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+