Tina Rijhwani religion: सलमान खान की होने वाली बहू टीना की जाति-धर्म क्‍या है, क्‍या करती हैं?

बॉलीवुड के मोस्‍ट बैचलर स्‍टार सलमान खान 60 की उम्र में ससुर बनने जा रहे हैं। सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने अपनी गर्लफ्रेंड टीना से इंगेजेमेंट कर ली है और जल्‍द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अयान ने अपनी रोमांटिक फोटो शेयर कर ये खुशखबरी शेयर की है। फोटो शेयर करने के बाद खान परिवार की होने वाली बहू जमकर चर्चा में आ चुकी हैं। जानिए सलमान खान के परिवार की होने वाली बहू टीना की जाति और धर्म क्‍या है?

Salman Khan daughter-in-law Tina Rajhwani

अयान ने रोमांटिक फोटो शेयर लिखा ये प्‍यारा सा कैप्‍शन

बता दें सलमान खान के भांजे अयान ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "2025 में अपनी गर्लफ्रेंड को पीछे छोड़ते हुए 💍♥️।" शेयर की गई तस्वीरों में अयान, टीना को प्यार से गले लगाए और किस करते नजर आ रहे हैं। यह प्रपोजल एक ऐसे पूल के किनारे हुआ, जो गुलाब की पंखुड़ियों से सजा था। आसमान में जगमगाती आतिशबाजी के बीच टीना अपनी सगाई की अंगूठी कैमरे को दिखाती हुई बेहद खुश लग रही थीं।

Salman Khan daughter-in-law Tina Rajhwani

सलमान खान की बहन अलवीरा खान के बेटे हैं अयान

अयान अग्निहोत्री सलमान खान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और फिल्म निर्माता अतुल अग्निहोत्री के बेटे हैं। वह सलमान खान के भतीजे और पटकथा लेखक सलीम खान के पोते भी हैं। इस तरह अयान हिंदी सिनेमा के सबसे प्रभावशाली फिल्म परिवारों में से एक का हिस्सा हैं।

tina

अयान की मां मुस्लिम और पापा ब्राह्मण

सलमान खान की बहन अलवाीर खान यानी अयान की मां मुस्लिम हैं और पिता अतुल अग्निहोत्री ब्राह्मण हैं। शादी के बाद अलवीरा अपना पूरा नाम अलवीरा खान अग्निहोत्री लिखती हैं और हिंदू धर्म मानती हैं।

Salman Khan daughter-in-law Tina Rajhwani

सलमान खान और भांजे अयान के बीच है अच्‍छी बॉन्डिंग

बचपन में अयान को उनके माता-पिता ने जानबूझकर लाइमलाइट से दूर रखा, जिससे उनकी सार्वजनिक उपस्थिति सीमित रही। हालांकि, सोशल मीडिया पर सलमान खान और अन्य रिश्तेदारों द्वारा साझा किए गए पारिवारिक पलों में वह कभी-कभी दिख जाते हैं। सलमान खान के साथ उनकी बेहद करीबी बॉन्डिंग अक्सर ध्यान खींचती है, खुद सलमान भी कई मौकों पर भतीजे के प्‍यार बरसाते नजर आते हैं।

सलमान खान के घर में जल्‍द बजने वाली है शहनाई, कौन हैं भाई जान की होने वाली बहू?

किस धर्म-जाति को मानती हैं सलमान खान की बहू टीना राझवानी?

टीना राझवानी हिंदू धर्म को मानती हैं और सिंधी समुदाय से तात्‍लुक रखती हैं। इनका राझवानी (Rijhwani) सरनेम अधिकतर सिंधी समुदाय में काफ़ी प्रचलित है। सिंधी समाज में कई उप-समुदाय हैं राझवानी इन्हीं में से कुछ में मिलता है। टीना और अयान की कई फोटो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं जिसमें वो मंदिर में हाथ जोड़े प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं।

Salman Khan daughter-in-law Tina Rajhwani

सलमान खान की बहू क्‍या करती हैं?

टीना फिल्‍मों में नहीं कॉपरोट वर्ल्‍ड की क्‍वीन हैं। कम्युनिकेशंस फील्‍ड में काम रही हैं और ब्लू एडवाइजरी से जुड़ी रही हैं। कम्‍युनिकेशन लीडरशिप की महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं। टीना का कॉर्पोरेट स्ट्रेटेजी, मीडिया और ब्रांडिंग से संब‍ंधित वर्क प्राेफाइल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+