'एक्शन करने से हो सकती है सलमान खान की मौत', डॉक्टर्स ने दी ऐसी चेतावनी, क्या हुआ भाईजान के साथ?
Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये फिल्म आगामी 28 मार्च 2025 को यानी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान भरपूर एक्शन करते नजर आ रहे हैं।
सलमान खान का पुराना वीडियो हुआ वायरल
इसी बीच सलमान खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने एक्शन सीन्स को करने की जिद के बारे में बात कर रहे हैं। इस वीडियो में सलमान बता रहे हैं कि डॉक्टर्स ने उनको एक्शन सीन्स शूट करने से साफ मना किया हुआ है लेकिन उनका दिल इसे मानता ही नहीं है।

'सिकंदर' में भरपूर एक्शन करेंगे सलमान खान
आपको बता दें कि सलमान खान की आने वाली फिल्म 'सिकंदर' का टीजर रिलीज होते ही ये वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। फिल्म सिकंदर के टीजर में सलमान खान जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं पुराने वीडियो में सलमान खान ने स्टंट करते समय आने वाली चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की है।
डॉक्टरों ने सलमान खान को दी ऐसी चेतावनी
-सलमान खान ने बताया था कि डॉक्टरों ने उन्हें स्टंट्स से होने वाले शारीरिक तनाव को लेकर चेतावनी दी थी। यहां तक कि डॉक्टरों ने उन्हें एक्शन करने से साफ मना कर दिया था।
-सलमान खान ने बताया था कि डॉक्टर्स ने ये भी कहा था कि अगर उन्होंने ऐसे एक्शन सीन जारी रखे, तो बढ़ते ब्लड फ्लो की वजह से यह उनकी जिंदगी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
सलमान खान ने फिल्मों को लेकर कही ऐसी बात
हालांकि वीडियो में सलमान खान ने साफ कहा था कि वो फिल्में बनाना नहीं छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा था- या तो फिल्में बनाना बंद कर दूं, या फिर जब तक करूं, पूरे डेडिकेशन के साथ करूं। उनकी ये बातें फनके फैंस को खूब पसंद आई हैं। उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया है कि जब वो खतरनाक स्टंट करते हैं, तो सेफ्टी हमेशा उनकी पहली प्रायोरिटी रहती है।
ईद के खास मौके पर रिलीज हो रही है 'सिकंदर'
सलमान खान के फैंस अब भाईजान की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी और एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित ये फिल्म ईद के खास मौके पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म से मेकर्स के साथ साथ आम लोगों को भी काफी उम्मीदें हैं।












Click it and Unblock the Notifications