ऐश्वर्या राय के साथ कैसा बर्ताव करते थे सलमान खान? क्या उस एक घटना ने तोड़ा था दोनों का रिश्ता?

ऐश्वर्या राय और सलमान खान का रिश्ता किसी से भी कभी छिपा नहीं रहा है। जिस नोट पर आकर दोनों ने ये रिश्ता खत्म किया, वो काफी परेशान कर देने वाला था। ऐश्वर्या का नाम सलमान संग जुड़ा तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। जहां फैंस एक ओर दोनों को शादी के बंधन में बंधने के सपने देख रहे थे, वहीं दूसरी ओर खबर आई कि दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है। ऐश्वर्या ने भी सलमान पर मारपीट के आरोप लगाये थे।

सलमान खान ने ऐश्वर्या के अलावा कई सारी हसीनाओं को डेट किया है। इसमें सोमी अली का नाम भी शामिल है। सोमी अली आरोप लगाती रहती हैं कि सलमान ने उनके साथ जैसा सुलूक किया, वैसा किसी के साथ नहीं किया। सलमान ने उन्के साथ काफी बुरा बर्ताव किया। हालांकि, ऐश्वर्या ने सलमान पर गंभीर आरोप लगाए थे।

Salman Khan

अब सोमी अली ने अपने साथ-साथ ऐश्वर्या-सलमान का भी जिक्र किया। आईएएनएस संग बातचीत में सोमी ने कहा कि लॉरेंस सलमान से कई मायनों में बेहतर हैं। सोमी ने बताया कि सलमान ने ऐश्वर्या के साथ भी काफी बुरा बर्ताव किया। उन्होंने ऐश्वर्या की कंधे की हड्डी तक तोड़ दी थी। मगर मुझे नहीं मालूम कि उन्होंने कैटरीना के साथ क्या किया।

सोमी ने खुलासा किया कि वे 90 के दशक में आठ साल तक सलमान के साथ रिलेशनशिप में रहीं। उनका रिश्ता 1999 के आसपास खत्म हो गया जब सलमान ऐश्वर्या राय को डेट करने लगे। बताते चलें कि बॉलीवुड छोड़ने के बाद सोमी अली ने 'नो मोर टियर्स' नाम से एक एनजीओ की स्थापना की। उनका संगठन मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के पीड़ितों की मदद करने पर केंद्रित है। अपने निजी जीवन में चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की मदद करने के लिए अपनी कोशिशों को दुनिया को दिखाया है।

ऐश्वर्या और सलमान खान की बात करें तो सालों तक दोनों ने एक दूजे को डेट किया मगर ये रिश्ता फिर टूट गया। इसके बाद एक्ट्रेस ने सलमान पर कई तरह के आरोप लगाये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+