सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई मगर बच्चन परिवार की बहू को किसका डर? बॉडीगार्ड को मोटी रकम देती हैं ऐश्वर्या
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी सुपरस्टार की इस वक्त हो रही है तो वो हैं सलमान खान। ये चर्चा हो भी कैसे ना, सिद्दीकी की मौत की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस बिश्नोई ने भाईजान को इतनी बार धमकियां जो दी हैं। यही वजह है कि सलमान खान की सुरक्षा में इजाफा ही हुआ है। सलमान खान के पास सिक्योरिटी के तौर पर कई जवान हैं साथ में एक पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा भी है, जिसकी मंथली सैलरी काफी भारी-भरकम है। मगर इंडस्ट्री में सिर्फ सलमान खान हीं नहीं हैं, जो बॉडीगार्ड को मोटा पैसा देते हैं।
सलमान खान के अलावा एक हसीना भी हैं, जो अपनी सुरक्षा में लगे बॉडीगार्ड को अच्छी खासी रकम देती हैं। ये हसीना कोई और नहीं बल्कि भाईजान की ही एक्स गर्लफ्रेंड हैं। ऐश्वर्या राय की भी सिक्योरिटी काफी अच्छी है और एक्ट्रेस अपने पर्सनल बॉडीगार्ड को मोटी रकम देती हैं।

ऐश्वर्या राय इतनी टैलेंटेड हैं तो जाहिर सी बात है उनका फैन बेस भी काफी तगड़ा ही होगा। ऐसे में जाहिर है कि वे आम लोगों की तरह नहीं घूम फिर सकतीं और उनकी भी सुरक्षा काफी जरूरी है। तो बता दें कि ऐश्वर्या अपनी सिक्योरिटी में मोटी रकम खर्च करती हैं।
साये की तरह उनके बॉडीगार्ड्स उनके साथ रहते हैं। उनके बॉडीगार्ड्स में से एक शिवराज काफी समय से उनके साथ हैं। एक्ट्रेस जहां कहीं भी जाती हैं, शिवराज उनके साथ ही दिखते हैं। बच्चन परिवार की बहू इस बॉडीगार्ड को मोटी सैलरी देती हैं।
वैसे तो शिवराज की आधिकारिक सैलरी के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं है मगर India.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या हर महीने शिवराज पर मोटा पैसा खर्च करती हैं। रिपोर्ट्स हैं कि बच्चन परिवार की बहू शिवराज को लाखों रुपये महीने की सैलरी देती हैं। मगर ऐश्वर्या राय के दूसरे बॉडीगार्ड्स राजेंद्र ढोले भी अच्छी खासी रकम लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications