सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन, जानें किस बीमारी ने ली जान

Salman Khan Bodyguard Shera Father Death: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के सबसे करीबी और भरोसेमंद बॉडीगार्ड शेरा के जीवन में दुखों का बड़ा पहाड़ टूट पड़ा है। खबर है कि शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली का निधन हो गया है।

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के सिर से उठा पिता का साया
शेरा के पिता की उम्र 88 साल थी और वह पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली का आज यानी 7 जुलाई 2025 की सुबह निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट, जोगेश्वरी पश्चिम में किया जाएगा।

Salman Khan Bodyguard Shera

कैंसर से जूझ रहे थे शेरा के पिता

वहीं अपने पिता के निधन की जानकारी शेरा ने खुद एक आधिकारिक बयान के जरिए लोगों से शेयर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है- मेरे पूज्य पिता श्री सुंदर सिंह जॉली आज इस दुनिया को छोड़कर परलोक सिधार गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम मेरे निवास स्थान, 1902, द पार्क लग्जरी रेजिडेंस, ओशिवारा, अंधेरी (पश्चिम), मुंबई से निकाली जाएगी।

88 की उम्र में शएरा के पिता ने दुनिया को कहा अलविदा

-इस दुखद समाचार के बाद शेरा के फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगो उन्हें सांत्वना दे रहे हैं और उनके दिवंगत पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। आपको बता दें कि कुछ महीनों पहले ही शेरा ने अपने पिता का 88वां जन्मदिन बड़े ही भावुक अंदाज में मनाया था।

-इस खास अवसर पर शेरा ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी और कैप्शन में लिखा था- मेरे भगवान, मेरे पापा, मेरी प्रेरणा, जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं उस सबसे मजबूत इंसान को जिसने मुझे जिंदगी में हर मोड़ पर ताकत दी। आपसे ही मेरी हिम्मत है। हमेशा आपसे प्यार करता रहूंगा पापा।

कौन हैं शेरा? कैसे जुड़े सलमान खान के साथ?

-शेरा सुपरस्टार सलमान खान के पर्सनल बॉडीगार्ड हैं। वह काफी पॉपुलर हैं। उनका असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है और उन्हें इंडस्ट्री में शेरा के नाम से पुकारा जाता है। शेरा पिछले 25 सालों से सलमान खान के साथ हैं और उनकी परछाई बनकर रहते हैं।

-वहीं सलमान खान भी शेरा को अपने परिवार का सदस्य ही मानते हैं। जानकारी के अनुसार शेरा के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। शेरा अपने परिवार के साथ ही मुंबई में रहते हैं।

शेरा की कुल संपत्ति और कमाई

-शेरा भी अपने मालिक सलमान खान की तरह ही लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। उन्हें महंगी गाड़ियों का भी बहुत शौक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शेरा को सलमान खान की सुरक्षा के लिए हर महीने 15 लाख रुपये की सैलरी मिलती है। वह सालाना 2 करोड़ रुपए तक की कमाई कर लेते हैं।

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शेरा की कुल संपत्ति लगभग 100 करोड़ रुपये के आसपास है। सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा साल 1995 से खान परिवार के साथ हैं। वह खुद टाइगर सिक्योरिटी नाम की एक सुरक्षा एजेंसी भी चलाते हैं, जिससे उनकी अच्छी खासी कमाई होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+