सलमान खान को देखते ही शर्म से लाल हुए शेरा, भाईजान के साथ ऐसा क्या हुआ? वायरल हुआ वीडियो

Salman Khan Bodyguard Shera: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने मजाकिया और दिल जीत लेने वाले अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर छा गए हैं। हाल ही में वह अपने भाई अरबाज खान और भाभी शूरा खान की वेडिंग एनिवर्सरी पार्टी में शामिल हुए थे, जहां का एक वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शेरा के साथ मस्ती करते नजर आए सलमान खान
इस वीडियो में सलमान खान अपने सबसे खास और भरोसेमंद बॉडीगार्ड शेरा के साथ नजर आ रहे हैं लेकिन इस क्लिप में जो होता हुआ दिखाई दिया उसने फैंस का दिल जीत लिया है। ये वीडियो क्लिप इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Salman Khan

सलमान की शरारत पर मुस्कुरा उठे बॉडीगार्ड

-दरअसल पार्टी में एंट्री करते वक्त सलमान खान शेरा के साथ अंदर जाते दिखाई देते हैं। इसी दौरान सलमान खान ने पैपराजी की तरफ इशारा करते हुए शेरा के आउटफिट की तरफ ध्यान खींचा जिससे अचानक सारी लाइमलाइट शेरा पर आ गई।

-इतना ही नहीं सलमान खान की इस शरारत पर शेरा पहले तो थोड़ा शर्माए और फिर भाईजान की ओर देखकर मुस्कुराने लगे। दोनों के बीच की ये क्यूट नोकझोंक कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया।

सलमान-शेरा की बॉन्डिंग पर फिदा हुए फैंस

सोशल मीडिया पर ये वीडियो आते ही फैंस की प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं। लोग सलमान खान और शेरा की मजबूत बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा है कि शेरा सिर्फ बॉडीगार्ड नहीं बल्कि सलमान खान के परिवार का हिस्सा हैं।

सालों से सलमान खान की परछाईं बने हुए हैं शेरा

आपको बता दें कि शेरा पिछले कई सालों से सलमान खान के बॉडीगार्ड हैं और हर जगह भाईजान के साथ नजर आते हैं। सलमान खान की सुरक्षा से लेकर उनके हर मूवमेंट तक शेरा हमेशा उनके साथ साए की तरह मौजूद रहते हैं। यही वजह है कि फैंस को दोनों की केमिस्ट्री और आपसी भरोसा बेहद पसंद आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+