Salman Khan: काला हिरण शिकार मामले में बड़ा अपडेट, सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, 28 जुलाई को कोर्ट में पेशी
Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की पर्सनल लाइफ की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। सलमान खान को बार बार बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिलती रहती है। इसी बीच काला हिरण शिकार मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ा है।
काला हिरण शिकार मामले में नया मोड़
खबर है कि राजस्थान हाईकोर्ट ने साल 1998 के काले हिरण शिकार मामले में गत 16 मई 2025 को एक नया निर्देश जारी किया है। करीब 27 साल पुराने इस मामले में अब आगामी 28 जुलाई 2025 को हाईकोर्ट में सलमान खान समेत सैफ अली खान, नीलम, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और दुष्यंत सिंह की अपील पर सुनवाई होगी।

16 मई 2025 को कोर्ट में हुई मामले की सुनवाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान हाईकोर्ट में गत 16 मई 2025 काले हिरण शिकार मामले पर सरकार और बिश्नोई समाज की अपीलों पर सुनवाई की गई। इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के जस्टिस मनोज गर्ग ने की। ये केस राज्य सरकार की ओर से लीव टू अपील के तहत पेश किया गया था।
28 जुलाई को सलमान खान को कोर्ट में पेश होना होगा
इस सुनवाई में सलमान खान से जुड़े सभी मामलों को एक साथ सूचीबद्ध करने का आदेश दिया गया है और साथ ही इसकी अगली सुनवाई अब आगामी 28 जुलाई 2025 को होगी, जिसमें सलमान खान सहित इस मामले से जुड़े सभी लोगों को कोर्ट के सामने पेश होना होगा।
सलमान खान ने अपनी सजा को दी थी चुनौती
राजस्थान हाई कोर्ट ने साल 1998 के काले हिरण शिकार मामले में कहा है कि सलमान खान समेत बॉलीवुड कलाकारों से जुड़ी अपीलों पर 28 जुलाई 2025 को सुनवाई होगी। इसमें सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को बरी किए जाने के खिलाफ राज्य की अपील और सलमान खान के कन्विक्शन के खिलाफ अपील शामिल है।
सलमान खान को सुनाई गई थी 5 साल जेल की सजा
-जानकारी के अनुसार सितंबर 1998 में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान जोधपुर के पास कांकाणी गांव में दो काले हिरणों का कथित तौर पर शिकार हुआ था। इस मामले में सुपरस्टार सलमान खान को 5 अप्रैल 2018 को सब-ऑर्डिनेट कोर्ट ने दोषी ठहराया था और 5 साल जेल की सजा सुनाई थी। इसके अलावा केस के दूसरे आरोपी यानी अन्य एक्टर्स और एक स्थानीय निवासी दुष्यंत सिंह को कोर्ट ने बरी कर दिया था।
-इसके बाद सलमान खान ने सेशन कोर्ट में अपनी सजा को चुनौती दी थी। साथ ही, राज्य सरकार ने दूसरे आरोपी सह कलाकारों को बरी किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार कर ली थी और सबके खिलाफ नोटिस जारी किया गया था।
-बाद में सलमान खान ने एक ट्रांसफर पेटिशन भी दायर की, जिसमें उन्होंने कोर्ट से अनुरोध किया था कि उनकी अपील को सेशन कोर्ट से हाईकोर्ट में शिफ्ट कर दिया जाए, क्योंकि दोनों मामले एक ही मुकदमे और फैसले का हिस्सा थे। हाई कोर्ट ने इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया था और उनके मामले को ट्रांसफर कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications