क्या गंजे हैं Salman Khan? भाईजान ने करवाया हेयर ट्रांसप्लांट, Dermatologist ने खोली एक्टर की ऐसी पोल
Salman Khan Hair Transplant: बॉलीवुड में जहां कई एक्ट्रेसेस खूबसूरती बनाए रखने के लिए बोटॉक्स या कॉस्मेटिक सर्जरी की मदद लेती हैं, वहीं एक्टर्स भी अपने लुक को निखारने के लिए तरह-तरह के ट्रीटमेंट्स अपनाते हैं।
डॉ. गौरांग कृष्णा ने खोला बॉलीवुड का राज
ऐसे में हेयर ट्रांसप्लांट सबसे आम प्रक्रिया बन चुकी है। हाल ही में मशहूर सेलिब्रिटी डर्मेटोलॉजिस्ट और हेयर ट्रांसप्लांट स्पेशलिस्ट डॉ. गौरांग कृष्णा ने बॉलीवुड एक्टर्स के हेयर ट्रांसप्लांट पर खुलकर बात की है।

सलमान खान ने कराए 5 से 6 हेयर ट्रांसप्लांट
-सिद्धार्थ कन्नन को दिए अपने एक इंटरव्यू में डॉ. गौरांग कृष्णा ने बताया है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अब तक लगभग 5 से 6 बार हेयर ट्रांसप्लांट करवाए हैं। उन्होंने कहा- मेरे पास जो जानकारी है, उसके मुताबिक सलमान खान ने ज्यादातर हेयर ट्रांसप्लांट दुबई में कराए हैं। हालांकि उनके पिछले एक-दो ट्रांसप्लांट भारत में ही हुए हैं।
-डॉ. गौरांग कृष्णा ने आगे कहा कि सलमान खान के केस में बार-बार ट्रांसप्लांट इसलिए हुए हैं क्योंकि हर बार रिजल्ट्स को थोड़ा और परफेक्ट बनाने की कोशिश की गई।
सलमान खान के हेयर लुक को मिले इतने नंबर्स
-डॉ. गौरांग कृष्णा ने सलमान खान के फाइनल हेयर लुक को 10 में से 7.5 नंबर्स दिए हैं। उन्होंने कहा- मैंने 10 इसलिए नहीं दिए क्योंकि एक ही जगह पर कई बार ट्रांसप्लांट हुआ था जिससे हेयरलाइन थोड़ी अननैचुरल लगती है। हालांकि कुल मिलाकर सलमान खान पर हर लुक शानदार लगता है और अब उनका हेयर लुक काफी नैचुरल दिखाई देता है।
-सलमान खान लंबे समय से अपने हेयर ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में रहते आए हैं। फैंस ने भी उनके हेयरस्टाइल के बदलाव को फिल्मों और पब्लिक अपीयरेंस में नोट किया है।
रणबीर कपूर ने भी कराया है हेयर ट्रांसप्लांट
इंटरव्यू के दौरान डॉ. गौरांग कृष्णा ने रणबीर कपूर को लेकर भी दिलचस्प जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि रणबीर कपूर ने भी कई बार हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है। डॉक्टर ने कहा- रणबीर के शुरुआती दो ट्रांसप्लांट उतने अच्छे नहीं थे। वह थोड़े अननैचुरल लगते थे लेकिन अब उन्हें बेहतर तरीके से रीडिजाइन किया गया है और उनका लुक अब काफी नैचुरल और क्लासी लगता है।
शाहरुख खान के नैचुरल बालों का राज
-आपको बता दें कि रणबीर कपूर को अक्सर फिल्मों के बीच लंबे गैप में अलग-अलग लुक में देखा गया है, जो उनके हेयर ग्रूमिंग प्रोसेस का हिस्सा रहा है। जब डॉक्टर से शाहरुख खान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उन्हें अपना फेवरेट स्टार बताया। डॉ. गौरांग कृष्णा ने कहा- मुझे शाहरुख खान की हर चीज पसंद है। उनके बाल पूरी तरह नैचुरल हैं। उन्हें अच्छे बालों का वरदान मिला है।
-डॉ. गौरांग कृष्णा ने कहा- जब मैं 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में शाहरुख खान से मिला तो उनके बाल देखकर मैं दंग रह गया। वह बेहद घने और हेल्दी थे। उन्होंने बताया कि किंग खान के बालों की घनत्व और टेक्सचर पूरी तरह नैचुरल है। किंग खान ने अब तक कोई हेयर ट्रांसप्लांट नहीं करवाया है।
बॉलीवुड में बढ़ा हेयर ट्रांसप्लांट का ट्रेंड
बीते कुछ सालों में बॉलीवुड में हेयर ट्रांसप्लांट का चलन काफी बढ़ा है। स्क्रीन पर परफेक्ट लुक के लिए एक्टर्स अब इस तकनीक की मदद लेने से नहीं हिचकिचाते। सलमान खान, रणबीर कपूर जैसे स्टार्स इस बात के उदाहरण हैं कि सही ट्रीटमेंट और केयर से बालों का लुक फिर से निखारा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications