'भगवान का शुक्र है' जब सलमान खान से ब्रेकअप पर ऐश्वर्या राय ने ये क्या कह दिया? एक्ट्रेस ने बताई सारी सच्चाई
Aishwarya Rai Salman Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और सुपरस्टार सलमान खान के बीच एक वक्त था जब दोनों एक दूसरे से बेशुमार प्यार करते थे। इतना ही नहीं दोनों का ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को भी फैंस काफी पसंद करते थे। लेकिन ये जोड़ी कुछ समय बाद ही अलग हो गई।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप से ना सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स बल्कि तमाम फैंस भी हैरान थे। यही वजह थी इनकी लव स्टोरी से ज्यादा ब्रेकअप के चर्चे होते हैं। फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के बाद सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता खत्म हो गया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने साल 2002 में ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी थी।

ऐश्वर्या राय ने सलमान खान से हुए ब्रेकअप पर एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, 'भगवान का शुक्र है सब खत्म हो गया। मेरे परिवार और खुद के स्वाभिमान को देखते हुए ये बहुत हो गया... मैं आने वाले समय में कभी मिस्टर सलमान खान के साथ काम नहीं करूंगी. सलमान का चैप्टर मेरी लाइफ में बुरे सपने जैसा था, और मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि ये सब खत्म हो गया।'
ऐशवर्या राय ने ये भी कहा था कि ये उनकी गलती थी वह इस मामले में चुप रहीं। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'इस मामले में मेरी चुप्पी को गलत तरीके से लिया गया. मेरे कैरेक्टर के बारे में उल्टा-सीधा बोला गया, अफवाहें फैलाईं गईं। यहां तक कि मेरे को-स्टार्स के साथ मेरे रिश्ते भी खराब कर दिए गए। लेकिन अब नहीं मैं इन सब चीजों से तंग आ गई हूं।'
बता दें कि, सलमान खान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या राय ने कुछ समय विवेक ओबेरॉय को डेट किया लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिका। इसके बाद उन्होंने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। कपल की एक बेटी भी है जिसका नाम आराध्या है। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को पूरे 17 साल हो चुके हैं। वहीं सलमान खान आज भी सिंगल हैं।












Click it and Unblock the Notifications